राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Azad Adhikar Sena Demands Ram Mandir Trust Forensic Audit From President

राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनफिरोज अली | संभलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सम्भल। आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। पार्टी ने ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

इस संबंध में, पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया ने भारत की राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में धन और मूल्यवान सामग्री का दान दिया है। ऐसे में ट्रस्ट के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

पार्टी का कहना है कि ट्रस्ट के गठन से अब तक प्राप्त दान, व्यय, प्रमुख खरीद, ठेकों, भूमि लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णयों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाना चाहिए। साथ ही, इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि हालिया घटनाक्रमों और विभिन्न जांचों के बाद ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, आंतरिक नियंत्रण, दान एवं संपत्तियों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल उठे हैं। पार्टी का मानना है कि इन परिस्थितियों में स्वतंत्र जांच से ही जनता का विश्वास मजबूत होगा और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी।

प्रदेश महासचिव खिजर गौस ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर भी पूर्व में ट्रस्ट के वित्तीय अभिलेखों और ऑडिट व्यवस्था को सार्वजनिक किए जाने की मांग उठा चुके हैं। पार्टी का आरोप है कि इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष ज़रीफ़ मिर्ज़ा, अल्पसंख्यक ब्रिगेड के फ़ैज़ान, ज़िला अध्यक्ष असलम तुर्की, ज़िला प्रभारी डॉ. शाहनवाज़ चौहान, विधि ब्रिगेड ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, वीरपाल सैनी, गुलाम रब्बानी, नोशाद शेख, दीपक कुमार, मनोज कुमार, देवानंद, रोहित, पराग गर्ग, सुमित, उस्मान और समीर अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Dandiya Night: Ajrakh Prints & Digital Garba Dresses Trend | 2026 GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा,…

    You Missed

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Notice of Privacy

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    Notice of Privacy

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन