जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन:78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात, मौत का कारण साफ नहीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Jurassic Park Actor Sam Neill Dies At 78 | Cancer Survivor

जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन:78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात, मौत का कारण साफ नहीं8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ और ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द पियानो’ एक्टर सैम नील का सोमवार को 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की।

परिवार के बयान के अनुसार, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सैम कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके थे। साल 2023 में उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का एक दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उनकी बीमारी ठीक हो गई थी। फिलहाल परिवार ने उनके निधन की वजह नहीं बताई है।

सैम नील को उनकी दमदार और सहज एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली।

सैम नील कौन थे?

सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उनका पूरा नाम नाइजल जॉन डर्मॉट “सैम” नील था। उनका जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड के ओमाघ में हुआ था। जब वे छोटे थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बसा, जहां उनकी परवरिश हुई।

सैम नील ने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की। उन्हें पहली बड़ी पहचान 1977 की फिल्म स्लीपिंग डॉग्स से मिली। इसके बाद 1979 की माय ब्रिलियंट करियर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई। सैम नील उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। उनका फिल्मी करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से करोड़ों लोगों का दिल जीता।

‘जुरासिक पार्क’ ने बना दिया सुपरस्टार

1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क, सैम नील के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इसमें उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट नाम के पेलियोन्टोलॉजिस्ट (डायनासोर विशेषज्ञ) का किरदार निभाया। यह रोल इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्होंने बाद में जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया।

इन फिल्मों से भी मिली पहचान

‘जुरासिक पार्क’ के अलावा सैम नील ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इनमें प्रमुख हैं-

  • द पियानो (1993) (ऑस्कर विजेता)
  • द हंट फॉर रेड अक्टूबर (1990)
  • डेड काम (1989)
  • द ओमेन 3ः द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट (1981)
  • पजेशन (1981)
  • इवेंट होरिजोन (1997)

उन्होंने फिल्मों के अलावा पीकी ब्लाइंडर्स, द ट्यूडर्स, मर्लिन और इन्वेशन जैसी टीवी सीरीज में भी दमदार अभिनय किया।

ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात

साल 2023 में सैम नील ने बताया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा, जो कि एक दुर्लभ ब्लड कैंसर है, हुआ था। उन्होंने कीमोथेरेपी और बाद में CAR-T सेल थेरेपी करवाई। इलाज के बाद वे कैंसर-मुक्त हो गए थे और उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

फिल्मों के अलावा वाइनयार्ड के मालिक थे

सैम नील सिर्फ अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि न्यूजीलैंड में टू पैडॉक नाम का अपना वाइनयार्ड (अंगूर का बाग) भी चलाते थे। उन्हें खेती, जानवरों और प्रकृति से बेहद लगाव था। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने फार्म और वहां के जानवरों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते थे।

दो रिश्ते और चार बच्चे

1980 के दशक में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस लीसा हारो से हुई। दोनों कुछ समय तक साथ रहे और उनका एक बेटा हुआ।

1989 में सैम नील ने मेकअप आर्टिस्ट नोरिको वातानाबी से शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी हुई। उन्होंने नोरिको की पहली शादी से हुई बेटी को भी अपनी बेटी की तरह अपनाया।

अपनी शुरुआती उम्र में सैम नील एक और बेटे के पिता बने थे, जिसे जन्म के बाद गोद दे दिया गया था। 1994 में कई साल बाद उनकी अपने उस बेटे से दोबारा मुलाकात हुई।

सैम नील 4 बच्चों से हुए उन्हें 8 ग्रैंड चिल्ड्रन थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Dandiya Night: Ajrakh Prints & Digital Garba Dresses Trend | 2026 GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा,…

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Dandiya Night 2026 | Babuganj Event Mosamganj Ramlila Asra Foundation लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा…

    You Missed

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    Notice of Privacy

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    Notice of Privacy

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 3 views
    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन