बाराबंकी में डीएम ने सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया:अतिक्रमण हटाने, गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Barabanki
  • Barabanki Road Project Inspection | DM Ishan Pratap Singh Order Removal

बाराबंकी में डीएम ने सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया:अतिक्रमण हटाने, गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देशसरफराज वारसी | बाराबंकी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार शाम 6:00 बजे नगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मॉडल सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के चौड़ीकरण और आरसीसी डिवाइडर निर्माण सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

बस स्टैंड से जनेश्मा महाविद्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन तक विकसित की जा रही मॉडल सड़क पर दोबारा हुए अवैध अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

डीएम ने शेष निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने को कहा। उन्होंने वृक्षों के पातन और बिजली के पोल शिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। मॉडल सड़क पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, नाली और अन्य कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

इसके बाद, डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-मोकामा मार्ग के चौड़ीकरण एवं आरसीसी डिवाइडर निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने असेनी तिराहा से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर निर्माण सामग्री के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को विभागीय समन्वय के साथ लंबित बाधाओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में, जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में परिवहन विभाग के डंपिंग यार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और नगर निकाय के अधिकारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश…

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

    You Missed

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी