ललितपुर में मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने शव रखकर देवगढ़ मार्ग जाम किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Elderly Death Protest | Family Blocks Devgarh Road For Arrests

ललितपुर में मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने शव रखकर देवगढ़ मार्ग जाम किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगकुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर जिले के नेहरू नगर में 7 जुलाई को हुई मारपीट में घायल आराम बाई की 14 जुलाई को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम 6 बजे परिजन शव लेकर ललितपुर पहुंचे और नेहरू नगर स्थित देवगढ़ मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

यह घटना 7 जुलाई की शाम की है। नेहरू नगर पानी की टंकी के पास निवासी हरकिशन रैकवार ने 8 जुलाई को कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 7:30 बजे जब वह मजदूरी से लौट रहे थे, तब सोनू, कैलाश, राहुल, पुष्पेन्द्र (पुत्रगण नंदलाल), नंदलाल (पुत्र नाथूराम) और नंदलाल की पत्नी कोमल ने उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज की।

हरकिशन के विरोध करने पर आरोपी उनके घर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने लगे। जब हरकिशन के पिता प्रभुदयाल ने दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने घर में घुसकर हरकिशन के साथ मारपीट की। प्रभुदयाल जब बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट कर आरोपी भाग गए।

इसके बाद जब हरकिशन अपनी मां आराम बाई के साथ पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आराम बाई के सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चली गईं।

आराम बाई को पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहीं उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश…

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

    You Missed

    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी