ब्लॉक प्रमुख भूरा के हत्यारोपी को बेल मिली, रिहाई नहीं:मुरादाबाद में 11 साल पहले भरी कचहरी में मारी थीं गोलियां; रिहाई से गैंगवार की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Bhoora Murder Case | Shooter Pankaj Chaudhary Bail Gangwar

ब्लॉक प्रमुख भूरा के हत्यारोपी को बेल मिली, रिहाई नहीं:मुरादाबाद में 11 साल पहले भरी कचहरी में मारी थीं गोलियां; रिहाई से गैंगवार की आशंकामुरादाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद के बहुचर्चित योगेंद्र उर्फ भूरा हत्याकांड में आरोपी शूटर पंकज चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत तो मिल गई है लेकिन फिलहाल उसे जेल से रिहाई नहीं मिली है। उसके दस्तावेजों के जांच होना अभी बाकी है। जिसकी वजह से उसे जेल से रिहाई नहीं मिली है।

.

23 फरवरी 2015 को मुरादाबाद कोर्ट परिसर में डिलारी के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भूरा एक अन्य हत्या के मामले में पेशी पर अदालत लाए गए थे। कोर्ट रूम के बाहर इंतजार के दौरान शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने पंकज चौधरी और उसके साथी सुमित चौधरी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सुमित बदायूं जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। करीब आठ साल फरार रहने के बाद यूपी एसटीएफ ने उसे पिछले वर्ष गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा है। बता दें कि सुमित चौधरी ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा के ममेरे भाई का बेटा है।

भाई की हत्या का बदला लेने के लिए सनसनीखेज मर्डर

दरअसल इस घटना के करीब 2-3 साल पहले सुमित चौधरी के बड़े भाई रिंकू चौधरी का मर्डर हुआ था। उस हत्या के लिए योगेंद्र उर्फ भूरा को जिम्मेदार माना जाता था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश में सुमित ने अपने दोस्त पंकज चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मामले में सुमित के पिता रामवीर सिंह और मामा नेमपाल को भी आरोपी बनाया गया था, हालांकि वे पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

हाईकोर्ट में दलील, ट्रायल में असामान्य देरी

आवेदक की ओर से अधिवक्ता नूर मोहम्मद ने दलील दी कि पंकज चौधरी 23 फरवरी 2015 से जेल में है और अब तक 21 में से केवल 13 गवाहों के बयान ही दर्ज हो सके हैं। ट्रायल बेहद धीमी गति से चल रहा है और इसमें देरी के लिए आरोपी जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक जेल में रहने से आरोपी के शीघ्र सुनवाई के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है।

राज्य की ओर से एजीए-1 डॉ. एस.बी. मौर्य ने पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने लंबी न्यायिक हिरासत और ट्रायल में देरी को ध्यान में रखते हुए पंकज चौधरी को जमानत दे दी।

डिप्टी एसपी हैं भूरा की बेटी

योगेंद्र उर्फ भूरा की बेटी आयुषी सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं। यह हत्याकांड प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल रहा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Rakshabandhan Video | Arpita Ties Rakhi In Mumbai Home सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’…

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

Hindi News Entertainment Bollywood Imran Hashmi Swine Flu Positive | H1N1 Medical Report Health Update इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम…

You Missed

U.S. Open bracket analysis: Carlos Alcaraz gets a nightmare start, Aryna Sabalenka faces odyssey

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
U.S. Open bracket analysis: Carlos Alcaraz gets a nightmare start, Aryna Sabalenka faces odyssey

सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 1 views
सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

Liverpool v Nottingham Forest: Premier League – live

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 3 views
Liverpool v Nottingham Forest: Premier League – live

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 2 views
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू:H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, बेंगलुरू शो कैंसिल; डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी, देखिए एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट

‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 4 views
‘Man of Tomorrow’ is Looking Like the DCU’s ‘Avengers.’ Here’s Everything We Know

हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल

  • By dp
  • August 29, 2026
  • 3 views
हरदोई में बाइक फिसलने से हादसा:ससुराल जा रहे जीजा की मौत, साला घायल