सोहेल खान बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम 'निर्वाण' रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sohail Khan Reveals Why He Wanted To Name Son Ram Instead Of Nirvan

सोहेल खान बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे:जन्म के बाद फिर क्यों बेटे का नाम ‘निर्वाण’ रखा गया? एक्टर ने सुनाया किस्सा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोहेल खान और सीमा सजदेह के बड़े बेटे निर्वाण खान का जन्म 15 दिसंबर 2000 को हुआ था। - Dainik Bhaskarसोहेल खान और सीमा सजदेह के बड़े बेटे निर्वाण खान का जन्म 15 दिसंबर 2000 को हुआ था।

एक्टर सोहेल खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सीमा सजदेह ने उसका नाम ‘निर्वाण’ रख दिया था। उन्होंने यह बात रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बातचीत के दौरान शेयर की।

शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए अली गोनी ने सोहेल और सीमा की परवरिश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बच्चे बहुत अच्छे संस्कार वाले हैं।

इस पर सोहेल ने बताया कि पहली संतान के जन्म से पहले उन्होंने और सीमा ने मजाक में तय किया था कि बेटा हुआ तो नाम वह रखेंगे और बेटी हुई तो नाम सीमा रखेंगी।

सोहेल ने कहा कि वह बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे और इसे उन्होंने अपने परिवार की सेक्युलर सोच का उदाहरण बताया। हालांकि, बेटे के जन्म के बाद जब सीमा को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले बच्चे का नाम ‘निर्वाण’ लिया।

सोहेल ने कहा कि उस पल के बाद वह नाम बदलना नहीं चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाण का स्वभाव भी उसके नाम की तरह शांत और संतुलित है।

शो में दिख रही सोहेल और सीमा की अच्छी बॉन्डिंग शो में सीमा की एंट्री के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सीमा का स्वागत करते हुए सोहेल ने कहा था कि उन्होंने 25 साल इस खूबसूरत महिला के साथ बिताए हैं और अगर रिश्ते में कोई गलती हुई तो उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

सीमा ने भी सोहेल के प्रति अपनापन जताया। जब होस्ट कुणाल खेमू ने उनसे गेम में उनके सहयोगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सोहेल ही उनके इकलौते सहयोगी हैं। बाद में सोहेल ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को देखकर उन्हें अंदर से खुशी हुई।

सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी।सोहेल ने सीमा की तारीफ की थी।

शादी टूटने पर भी की बात एक अन्य एपिसोड में सोहेल ने अपनी शादी टूटने पर भी बात की। निखिल चिनप्पा के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उस समय उनका काम ठीक नहीं चल रहा था और वह सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बहुत प्यार करते थे।

उन्होंने कहा था कि सीमा उनके दोनों बच्चों की मां हैं और प्यार से भी ज्यादा वह उनका सम्मान करते हैं। उनके मुताबिक, इस शो ने दोनों को फिर से बातचीत करने और एक-दूसरे से खुलकर बात करने का मौका दिया।

सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी। सोहेल पहली नजर में ही सीमा को दिल दे बैठे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 15 मार्च 1998 को, जिस दिन सोहेल की पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और फिर निकाह किया। उनका पहला बेटा निर्वाण 2000 में और दूसरा बेटा योहान 2011 में हुआ। दोनों 2022 में अलग हो गए।

रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में रिश्तों और दोस्ती के समीकरण हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ कई इंफ्लुएंसर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशल टंडन, नीति टेलर और पायल गेमिंग शामिल हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • कटरीना@43, दावा- छोटे कपड़े पहने देख सलमान ने मारा: पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं

    पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:28Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘वो बहुत अच्छा इंसान है’: पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ

    पति जैद से गौहर खान ने की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन की तारीफ|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सरेआम गोद में बैठाने वाले राघव जुयाल हैं खास दोस्त: शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा

    शहनाज गिल बोलीं- उनकी फिल्म जरूर देखें, हाथ पकड़ने से अफेयर की चर्चा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Ayodhya Hanumangarhi Priest Mukesh Pandey Death | Gonda Road Accident Report हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

Hindi News Local Haryana Faridabad Sunanda Sharma Live Concert | Faridabad College Event Performance Video फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा…

You Missed

Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 0 views
Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 2 views
हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 3 views
Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 4 views
फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 6 views
Gigi Hadid Shares the Pasta Recipe She ‘Definitely’ Makes for Her ‘Man’ Bradley Cooper: ‘He Loves This’

अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 5 views
अतीक का कुनबा सोशल मीडिया पर छाया- देखें VIDEO:इमोशन वीडियो, डॉयलाग, गाने, शायरी और बयानबाजी के वीडियो वायरल