प्रयागराज में 1.99 करोड़ का 398 किलो गांजा नष्ट:ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर विनष्टीकरण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Police Operation Dahan | 398kg Ganja Destroyed In UP

प्रयागराज में 1.99 करोड़ का 398 किलो गांजा नष्ट:ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर विनष्टीकरणसचिन प्रजापति | प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को 1 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपये कीमत का 398.8 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट किया। यह कार्रवाई गंगानगर जोन में नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और थाना नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में की।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। प्रयागराज में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव ने इसका नेतृत्व किया।

थाना नवाबगंज पुलिस ने पहले मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान यह गांजा बरामद किया था। इस मामले में आरोपित तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामद मादक पदार्थ को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा गया, जहां जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने डीजीपी उत्तर प्रदेश और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से भी विनष्टीकरण की स्वीकृति ली। एक उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त व्यवस्था के तहत इस मादक पदार्थ को जलाकर नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली, जिसके दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से पूरा किया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Citizenship Controversy | Akshay Kumar Adnan Sami List इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना…

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

    You Missed

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर