रथयात्रा के बाद डीजे मुकाबला, पुलिस ने तीन किए सीज:डीजे छुड़ाने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा, सिफारिशी फोन भी बजे, बैरंग लौटे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut BJP Workers Protest At Police Station Over Seized DJ Systems

रथयात्रा के बाद डीजे मुकाबला, पुलिस ने तीन किए सीज:डीजे छुड़ाने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा, सिफारिशी फोन भी बजे, बैरंग लौटेमेरठ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सदर थाने पहुंचे भाजपा नेता दीपक शर्मा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए। - Dainik Bhaskarसदर थाने पहुंचे भाजपा नेता दीपक शर्मा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए।

मेरठ में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा सकुशल संपन्न होने के कुछ घंटे बाद सदर बाजार क्षेत्र में तीन डीजे संचालकों को मनमानी भारी पड़ गई। एक डीजे से किसी का बिजली का तार टूट गया, जिन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने कार्र

.

कार्रवाई के बाद देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया और डीजे छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि सीलिंग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

थाने के बाहर सामान समेटकर रखता डीजे संचालक।थाने के बाहर सामान समेटकर रखता डीजे संचालक।

गुरुवार को सदर क्षेत्र से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई थी। यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मुस्तैद रहे। शाम करीब छह बजे यात्रा संपन्न होने के बाद झांकियां और डीजे अपने-अपने स्थानों की ओर लौटने लगे। इसी दौरान रवींद्रपुरी मार्ग पर तीन डीजे आमने-सामने आ गए।

तार टूटने के बाद हुआ बखेड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे संचालकों के बीच तेज आवाज में साउंड बजाने को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। सड़क पर भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित होने लगा। बताया गया कि एक डीजे की वजह से किसी मकान या प्रतिष्ठान का बिजली का तार भी टूट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए।काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए।

समझाने पर भी नहीं माने संचालक सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे संचालकों तथा युवकों को समझाकर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि रथ यात्रा समाप्त हुए करीब दो घंटे से अधिक समय बीत चुका था, इसके बावजूद डीजे सड़क पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जब चेतावनी के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पुलिस ने तीनों डीजे को जब्त कर सीज कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रात में सदर बाजार थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए डीजे छोड़ने की मांग की। भाजपा नेता दीपक शर्मा ने भी थाने पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान कई सिफारिशी फोन भी पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन तब तक डीजे सीज किए जा चुके थे।

हंगामे की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस।हंगामे की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस।

थाने में खड़े किए गए तीनों डीजे पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुविधा को देखते हुए कार्रवाई की गई है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वापस लौट गए। फिलहाल तीनों डीजे पुलिस के कब्जे में हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेता दीपक शर्मा का कहना है कि एक बार शुक्रवार सुबह अफसरों से आग्रह किया जाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

Hindi News Entertainment Bollywood Sonam Wangchuk Statement On Aamir Khan | 3 Idiots Ghajini Controversy सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर…

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Ayodhya Hanumangarhi Priest Mukesh Pandey Death | Gonda Road Accident Report हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत…

You Missed

Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 1 views
Kelly Osbourne in a ‘happier place’ after messy Sid Wilson split, brother Jack reveals

सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 1 views
सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी:3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए

Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 3 views
Olivia Rodrigo’s Daisy Chain Fields Festival Was a Day Full of Superstars, Nonprofits, and Joy

हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 4 views
हनुमानगढ़ी पुजारी की अधिक खून बहने से हुई थी मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि, अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान

Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 4 views
Roger Federer, Mary Carillo inducted into International Tennis Hall of Fame – The Boston Globe

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 5 views
फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम