- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Jauhar University Rampur Bulldozer Controversy | Azam Khan News
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुल्डोजर की चर्चा:हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने सरकार से कार्रवाई पर पुनर्विचार की अपील कीबरेली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रामपुर स्थित समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान के जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलाए जाने की चर्चाओं के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन
.
आजादी के आंदोलन से जोड़ा जौहर विश्वविद्यालय का नाम मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनका पूरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा। उनके मुताबिक, ऐसे नाम से जुड़े शैक्षणिक संस्थान को संरक्षित रखा जाना चाहिए।
आजम खां की सजा छात्रों को नहीं मिलनी चाहिए मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि यदि सपा नेता आजम खां से कोई कानूनी गलती हुई है तो उसका फैसला अदालत और कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खां अपनी सजा भुगत रहे हैं, लेकिन जौहर विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर वर्ग के छात्र पढ़ाई करते हैं। ऐसे में किसी कार्रवाई का असर सीधे छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा।
सरकार को सुझाया वैकल्पिक रास्ता मौलाना ने सुझाव दिया कि जिन भवनों को लेकर विवाद है, उन्हें सरकार अपने नियंत्रण में ले सकती है या नियमानुसार कंपाउंडिंग और जुर्माने जैसी वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भवनों को ध्वस्त करना अंतिम विकल्प नहीं होना चाहिए।
प्रशासन से पुनर्विचार की अपील मौलाना ने उत्तर प्रदेश सरकार और रामपुर प्रशासन से आग्रह किया कि प्रस्तावित कार्रवाई पर दोबारा विचार किया जाए। उनका कहना है कि ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे कानून का पालन भी हो और छात्रों की शिक्षा तथा भविष्य भी प्रभावित न हो।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


![Anime Expeditions Codes – Anime Expeditions [Roblox] Guide – IGN Anime Expeditions Codes – Anime Expeditions [Roblox] Guide – IGN](https://i1.wp.com/assets-prd.ignimgs.com/2026/07/16/anime-expeditions-object-1784202778585.png?ssl=1)

