अटल आवासीय विद्यालय में 49 छात्र बीमार मामला:कढ़ी चावल खाने के बाद पेट दर्द व उल्टियां होने से छात्र हो गए थे बीमार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Atal Residential School Food Poisoning | Students Hospitalized

अटल आवासीय विद्यालय में 49 छात्र बीमार मामला:कढ़ी चावल खाने के बाद पेट दर्द व उल्टियां होने से छात्र हो गए थे बीमारकुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर के ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कढ़ी चावल खाने के बाद 49 छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गए। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर सुपरवाइजर सहित तीन लोगों के खिलाफ जाखलौन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह घटना 16 जुलाई को दोपहर 1:40 बजे हुई, जब भोजन करने के बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जांच में बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण खराब खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल, उनके रखरखाव में लापरवाही और साफ-सफाई में उदासीनता पाया गया है।

अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जियालाल ने जाखलौन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भोजन व्यवस्था के लिए मेसर्स शालू एसोसिएट के प्रबंधक ब्रजकिशोर को निविदा आवंटित की गई थी।

एफआईआर में फर्म निर्मल फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक प्रवीण टंडन, मेसर्स शालू एसोसिएट के प्रबंधक ब्रजकिशोर और सुपरवाइजर जयसिंह कुशवाहा को नामजद किया गया है। आरोप है कि सुपरवाइजर जयसिंह कुशवाहा ने भोजन सामग्री के रखरखाव और निर्माण में घोर लापरवाही बरती, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उक्त फर्म के प्रबंधक ब्रजकिशोर और उनके सहयोगी मेसर्स जय अम्बे फूड्स प्रोडक्ट्स झांसी के प्रबंधक सुभाष गुप्ता भी इस घटना के लिए उत्तरदायी हैं। मैस में सही साफ-सफाई न होने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Malhar Patekar Statement | Tanushree Datta Allegations Nana Patekar तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका…

    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Maharashtra Cyber Cell Rejects Plea Lookout Notice हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज;…

    You Missed

    ‘Sober Companion’: Bel Powley & Rob Delaney Leading BBC Sounds Podcast

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    ‘Sober Companion’: Bel Powley & Rob Delaney Leading BBC Sounds Podcast

    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 1 views
    तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर के बेटे:केस पहले ही खत्म हो चुका, भगवान उनका भला करे; एक्ट्रेस ने निधन पर उठाए थे सवाल

    Nebius (NBIS) Has Pricing Power. Its Earnings Don’t Show It Yet.

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 4 views
    Nebius (NBIS) Has Pricing Power. Its Earnings Don’t Show It Yet.

    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 5 views
    हनी सिंह को साइबर सेल से राहत नहीं:22 अक्टूबर को पेश होने की मांग खारिज; दोबारा समन पर नहीं आए तो लुकआउट सर्कुलर जारी हो सकता है

    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    Explosion leads to large structure fire in Gallatin, police say

    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    कृति सेनन के पैर छूने लगा फैन:वीडियो वायरल; अक्षय, सनी, सुष्मिता और हनी सिंह से जुड़े ऐसे पल भी रहे चर्चा में