'रामायण' ट्रेलर लॉन्च इवेंट:रणबीर ने सनी देओल के पैर छुए; बाबा रामदेव ने ₹4000 करोड़ के बजट पर ली चुटकी, मंच पर किया योग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Trailer Launch Delhi | Ranbir Kapoor Touches Sunny Deol Feet

‘रामायण’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट:रणबीर ने सनी देओल के पैर छुए; बाबा रामदेव ने ₹4000 करोड़ के बजट पर ली चुटकी, मंच पर किया योग33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘रामायण: प्रथम संकल्प’ का ट्रेलर शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही। मेकर्स ने घोषणा की कि ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा।

इवेंट में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेराय सहित अन्य कलाकार शामिल हुए। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

करीब चार मिनट के ट्रेलर में फिल्म के भव्य विजुअल्स, बड़े पैमाने पर तैयार की गई दुनिया और प्रमुख किरदारों की पहली विस्तृत झलक दिखाई गई।

बता दें कि रामायण: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि रामायण: पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज की जाएगी।

कार्यक्रम में बाबा रामदेव और कुमार विश्वास भी थे। इवेंट में बाबा रामदेव ने मंच पर योग भी करके दिखाया।

मंच पर योग करते हुए बाबा रामदेव।मंच पर योग करते हुए बाबा रामदेव।

वहीं, बाबा रामदेव ने हंसते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली बार सुना कि इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, तो यह सुनकर उनकी समाधि लग गई। इस पर मंच पर मौजूद कवि कुमार विश्वास ने चुटकी लेते हुए कहा, “स्वामी जी, आपका खुद का पतंजलि साम्राज्य तो 2 लाख करोड़ रुपए का है।”

कुमार विश्वास की इस बात पर रणबीर कपूर समेत पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। वहीं, बाबा रामदेव ने अपने खास अंदाज में योग और अध्यात्म से जुड़ी बातें भी साझा कीं, जिन्हें सुनकर रणबीर कपूर मुस्कुराते नजर आए। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने मंच पर जाकर बाबा रामदेव का अभिवादन किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने काला चश्मा पहना हुआ था। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि ये काला चश्मा पहनने के लिए मैं आप सब से क्षमा मांगता हूं। मेरी आंखों में इन्फेक्शन हुआ है, पर आज इस शुभ अवसर पर मेरे दिल में सिर्फ अफेक्शन (प्यार) है।”

सनी देओल के पैर छूते हुए रणबीर कपूर।सनी देओल के पैर छूते हुए रणबीर कपूर।

सनी देओल ने कहा, ‘मैं वाहेगुरु जी का शुक्रिया करता हूं कि मुझे हनुमान जी के किरदार को निभाने का मौका मिला। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं सही तरह से इसे निभा सकूं, क्योंकि हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन मजा बहुत आएगा, क्योंकि वो नटखट, मासूम, ताकतवर हैं, आप सबके प्यारे हैं और राम जी के भक्त हैं।’

सनी देओल ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि पूरे देश में हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखने जाएगा।सनी देओल ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि पूरे देश में हर हिंदुस्तानी यह फिल्म जरूर देखने जाएगा।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।

फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।

फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।

फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • जफ्फी डालो, प्यार करो पर शहनाज गिल ट्रोल: पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जी

    पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जी|पठानकोट,Pathankot - Dainik Bhaskar1:05Play videoPlay videoपठानकोट

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तारक मेहता के निर्माता असित मोदी त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे: पुत्र के विवाह के लिए पौराणिक स्थल देखने आए, शिव-पार्वती विवाह स्थल पर की विशेष पूजा

    पुत्र के विवाह के लिए पौराणिक स्थल देखने आए, शिव-पार्वती विवाह स्थल पर की विशेष पूजा|रुद्रप्रयाग,Rudraprayag - Dainik Bhaskarरुद्रप्रयाग

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी: कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

    कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति की कंपनी में प्रदर्शन,VIDEO: फरीदाबाद में कर्मचारियों ने काम छोड़ा, 20% बोनस की मांग; 6 हजार वर्करों की स्ट्रेंथ

    1:08Play videoPlay videoफरीदाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Tirwa Maa Durga Shobhayatra | Grand Jhanki Procession & Patriotic Performances कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और…

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Advance Booking Update | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को…

You Missed

Supreme Court backs Pentagon decision to throw out plea deals for 9/11 alleged conspirators | CNN Politics

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Supreme Court backs Pentagon decision to throw out plea deals for 9/11 alleged conspirators | CNN Politics

कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at $1,300?

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at ,300?

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन