आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan Vs Lawrence Bishnoi; 3rd Marriage Love Jihad Controversy | Gauri Spratt

आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर आमिर खान को तीसरी शादी करने पर अब लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार गैंग ने आमिर खान की 5 जुलाई को हुई गौरी स्प्रैट से शादी को लव जिहाद बताया है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को लॉरेंस गैंग की तरफ से एक लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया है। लेटर में लिखा है-

QuoteImage

हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।

QuoteImage

खबर लिखे जाने तक मुंबई पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आमिर की टीम की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।

लॉरेंस गैंग के पोस्ट में आमिर के अलावा श्रीगंगानगर की घटना का भी जिक्र

लव जिहाद के आरोप पर आमिर ने सफाई दी थी

तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने रेडिफ के साथ बातचीत में इन आरोपों पर आमिर ने कहा- ‘मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं।’

आमिर ने कहा- ‘मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है।’

आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं।आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं।

आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी

एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आमिर की शादी की तस्वीरें …

आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की।आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की।आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया।आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया।खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया।खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया।

नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं।

बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं।

वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट

आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक

आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ।

किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है?

भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं।

अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 के तहत शादी अमान्य होगी और 7 साल की जेल हो सकती है।

केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष को एक समय में अधिकतम 4 शादियां करने की परमिशन है। अगर शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रजिस्टर्ड की जा रही हो, तो यह छूट खत्म हो जाती है और वहां भी एक विवाह का नियम लागू होता है।

आमिर खान के मामले में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी तलाक हो चुका है। ऐसे में गौरी स्प्रैट से उनकी शादी वैध मानी जाएगी।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान ने 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया और उन्होंने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। पूरी खबर पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

    Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Tirwa Maa Durga Shobhayatra | Grand Jhanki Procession & Patriotic Performances कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और…

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Advance Booking Update | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को…

    You Missed

    Supreme Court backs Pentagon decision to throw out plea deals for 9/11 alleged conspirators | CNN Politics

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    Supreme Court backs Pentagon decision to throw out plea deals for 9/11 alleged conspirators | CNN Politics

    कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

    Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at $1,300?

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 7 views
    Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at ,300?

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

    वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन