'प्रधानमंत्री की कार भी नहीं बख्शी':कानपुर में डॉ. किरण बेदी ने सुनाया इंदिरा गांधी का चालान वाला किस्सा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kiran Bedi In Kanpur: Shares Indira Gandhi Challan Story At Rotary Club

‘प्रधानमंत्री की कार भी नहीं बख्शी’:कानपुर में डॉ. किरण बेदी ने सुनाया इंदिरा गांधी का चालान वाला किस्साकानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर का 31वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। रात 9 बजे शुरू हुए समारोह में साल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन विकास जायसवाल, सचिव के रूप में रोटेरियन अनुप केसर

.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि क्लब समाज सेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनहित के ऐतिहासिक और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया रहे।

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के समारोह में पूर्व आईपीएस डॉ. किरण बेदी।रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के समारोह में पूर्व आईपीएस डॉ. किरण बेदी।

कानपुर आने के लिए अच्छी हो गई कनेक्टिविटी

पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ईमानदार नेतृत्व, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी जैसे संगठन समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ. किरण बेदी ने कहा कि अब कानपुर आने के लिए कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है। दिल्ली से सीधे कानपुर आई हूं और कानपुर का ट्रैफिक भी अच्छा हो गया है। पहले लखनऊ से कार से आना पड़ता था। उन्होंने आईपीएस रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया।

इंदिरा गांधी के चालान वाला किस्सा सुनाया

एक रोटेरियन के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार का चालान काटने की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की डीसीपी (ट्रैफिक) रहते हुए वह सुबह 8 बजे ही सड़क पर निकल जाती थीं। ताकि वह यातायात नियमों को सख्ती से लागू करवा सके। उन्होंने कहा कि एक दिन कनॉट प्लेस के ऑउटर सर्किल के पास इंदिरा गांधी की कार आई। देखा गया कि वह कार नियमों का पालन नहीं कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ एक सब इंस्पेक्टर थे। वह तुरंत इंदिरा गांधी की कार के पास गए और ड्राइवर से कहा कि इस गाड़ी को हटाओ। अगर आप चेतावनी नहीं मानेंगे तो क्रेन लग जाएगी, लेकिन उसके बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं हटाई। फिर प्रधानमंत्री की कार क्रेन से हटाई गई। इसके अलावा गाड़ी का चालान भी किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया रहे।समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए जसबीर सिंह भाटिया रहे।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन रोकेश कपूर और संगीता कपूर ने किया। समारोह में रोटेरियन संदीप गुप्ता, अतुल कपूर, रवि कपूर, आलोक लोढिया, श्रीराम अग्रवाल, भरत चंद्र सेठ, विपुल जैन, अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh, Ghaziabad, Lucknow, Varanasi, Meerut LIVEयूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदलेउत्तर…

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Firozabad Firozabad Kanwar Yatra Security | SSP Aditya Langhe Inspection एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देशअरुण…

You Missed

यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

Nicaragua’s president extends rule, says country will not hold elections soon

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 1 views
Nicaragua’s president extends rule, says country will not hold elections soon

एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Interstate 71 lanes reopen after significant flooding during rush hour

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
Interstate 71 lanes reopen after significant flooding during rush hour

भाई ने बैंक कर्मियों संग की 53.76 लाख की धोखाधड़ी:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
भाई ने बैंक कर्मियों संग की 53.76 लाख की धोखाधड़ी:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

Iowa weather: Tracking strong storms this evening

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
Iowa weather: Tracking strong storms this evening