गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Income Tax Grievance Camp | Taxpayers Resolve Pending Issues

गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंपअभिजीत सिंह | गोरखपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में 15 से 31 जुलाई तक आयोजित ‘अरियर डिमांड एंड ग्रिवेंस रिड्रेसल कैंप’ के तहत मंगलवार की शाम 7:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयकर विभाग के अधिकारियों ने करदाताओं, व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और अधिवक्ताओं की लंबित टैक्स डिमांड एवं अन्य शिकायतों को सुना और उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस स्पेशल कैंप का उद्देश्य करदाताओं की समस्याओं का फास्ट-ट्रैक डिस्पोजल सुनिश्चित करना है। विभाग चाहता है कि लंबित टैक्स डिमांड, तकनीकी दिक्कतों और अन्य कर संबंधी मामलों का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो, ताकि करदाताओं को अनावश्यक परेशानी और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

व्यापारिक संगठनों ने रखे अहम सुझाव

बैठक के दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सीए और अधिवक्ताओं ने करदाताओं के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और टैक्स सिस्टम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने सभी सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार करने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित टिबरेवाल, गोरखपुर किराना कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, सुरेश जायसवाल और अशोक मलानी सहित शहर के कई प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी ने करदाताओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

31 जुलाई तक मिलेगा शिकायत दर्ज कराने का मौका

आयकर विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक चलने वाले इस स्पेशल ग्रिवेंस कैंप में करदाता अपनी लंबित टैक्स डिमांड, कर संबंधी शिकायतें और अन्य समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विभाग का कहना है कि इस पहल से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और करदाताओं तथा आयकर विभाग के बीच संवाद और विश्वास भी मजबूत होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Murder Case | Farmer Found Dead In Jungle Path सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला…

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Security Mumbai Firing Incident | Bollywood Stars Security फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स…

    You Missed

    सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    सीतापुर में धारदार हथियार से किसान की हत्या:सीतापुर में जंगल के रास्ते पर मिला शव, हत्या से पहले पीटने की आशंका

    Pirates sweep FZS in district opener – whig

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    Pirates sweep FZS in district opener – whig

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings