खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Anandiben Patel Visit Major Dhyanchand Sports University Meerut Review

खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोरश्रेया शर्मा | मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों, खेल अवसंरचना, छात्र सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय संस्था

.

विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति मेजर जनरल (रिटायर्ड) दीप अहलावत ने राज्यपाल का स्वागत किया। प्रशासनिक भवन में कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स मेडिसिन, खेल प्रबंधन, अनुसंधान और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण कियाराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास सेवाओं और अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित करने पर भी जोर दिया। कॉमन मेस का निरीक्षण कर खिलाड़ियों की जरूरत के अनुरूप पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने बालक और बालिका छात्रावासों की व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अध्ययन और मनोरंजन की सुविधाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने को कहा। बालिका छात्रावास में लॉन्ड्री को कमरों से बाहर शिफ्ट करने का सुझाव भी दिया।

राज्यपाल ने स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिएराज्यपाल ने स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर को ग्रीन कैंपस बनाने के लिए सोलर पैनल, जल संरक्षण, वेस्ट वाटर के पुन: उपयोग और ऊर्जा दक्षता पर विशेष जोर दिया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कराने और प्रदेशभर के स्कूलों में खेल प्रतिभा खोज अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, खेल विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत, लोक निर्माण विभाग और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भविष्य में देश के अग्रणी खेल विश्वविद्यालयों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Hindi News Local Haryana Panipat Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement | Haryanvi Influencer News बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के…

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

You Missed

Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Rays’ Victor Mesa: Sitting versus southpaw

बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म, आगे बढ़ो

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 6 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 6 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद