हिंदू कॉलोनी में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल:हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, प्रशासन ने दो मकानों पर जड़ा ताला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Controversy | Hanuman Chalisa Protest In Janakpuri Colony

हिंदू कॉलोनी में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल:हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, प्रशासन ने दो मकानों पर जड़ा तालावरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जनकपुरी कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे से उस समय माहौल तनावपूर्ण होता चला गया, जब हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता कॉलोनी में पहुंचे।

कुछ मुस्लिम परिवारों द्वारा खरीदे गए मकानों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। संगठन का आरोप था कि हिंदू बाहुल बस्ती में सुनियोजित तरीके से मुस्लिम परिवार मकान खरीद रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और जनसंख्या संरचना प्रभावित हो रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसील प्रशासन ने मौके पर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रशासन के अनुसार दो मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े पाए गए, जिसके बाद इन मकानों को खाली कराकर ताला लगा दिया गया। अन्य मकानों के दस्तावेजों और स्वामित्व की जांच जारी है।

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से हिंदू कॉलोनियों में मकान खरीदकर माहौल बदलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब “पलायन नहीं, संघर्ष” होगा। संगठन ने घोषणा की कि जनकपुरी में प्रत्येक मंगलवार शाम सात बजे संबंधित मकानों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

दूसरी ओर, मकान खरीदने वाले मुस्लिम परिवारों ने किसी भी साजिश के आरोप से इनकार किया। उनका कहना है कि मकान खरीदते समय उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि संबंधित मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हैं। उनका आरोप है कि बिना पूर्व नोटिस के प्रशासन ने मकान खाली करा दिए, जिससे उनके परिवार अचानक संकट में आ गए हैं।

खरीददार मोहम्मद अजीम ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले विधिवत भुगतान कर मकान खरीदा था और विक्रेता ने कभी यह नहीं बताया कि मकान किसी सरकारी योजना के अंतर्गत बना है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन पहले जानकारी देता तो वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते।

उधर, ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस को जनकपुरी गली नंबर-3 में कुछ लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया।

उन्होंने ये भी बताया कि तहसीलदार द्वारा शिकायतों की जांच की जा रही है तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut Alert | 3 Hours Electricity Supply Shutdown गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक…

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Dussehra News | Students Burn Education Mafia Effigy In Protest बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले-…

    You Missed

    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    3 Disadvantages Of Watching VOD Content On YouTube TV – BGR

    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार