लखनऊ में भाजपा के बूथ सम्मेलन में बनी चुनावी रणनीत:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन विस्तार और मतदाता संपर्क पर दिया जोर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow BJP Booth Sammelan | Brijesh Pathak Focuses On Election Strategy

लखनऊ में भाजपा के बूथ सम्मेलन में बनी चुनावी रणनीत:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन विस्तार और मतदाता संपर्क पर दिया जोरलखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लखनऊ की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए। इनमें प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, एमएलसी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से

.बूथ सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल।बूथ सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल।

बूथ जीतने को चुनाव जीतने की पहली शर्त बताया

कैंट विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मंत्र है, “बूथ जीता तो चुनाव जीता।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर नियमित जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की अपील की। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि चुनावी सफलता की असली नींव बूथ होता है। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ समितियों और शक्ति केंद्रों को पूरी सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन में विधायक नीरज बोरा हुए शामिल।उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन में विधायक नीरज बोरा हुए शामिल।

सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन का हर अभियान बूथ से शुरू होता है और वहीं सफल होता है। उन्होंने सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उत्तर विधानसभा के सम्मेलन में अवध क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक बूथ को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाना संगठन की प्राथमिकता है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं से जनता और संगठन के बीच मजबूत कड़ी बनकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विकास और संगठन को लेकर नेताओं ने दिया संदेश

मध्य विधानसभा के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और बूथ संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। पूरब विधानसभा में विधायक पंकज सिंह ने घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और नए मतदाताओं से जुड़ने का आह्वान किया। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय बूथ समितियां ही मजबूत संगठन की पहचान हैं।

सरोजनीनगर सम्मेलन में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

पश्चिम विधानसभा के सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा को जनता का विश्वास उसके सेवा कार्यों के कारण मिला है और इसे बूथ स्तर तक और मजबूत करने की जरूरत है। वहीं सरोजनीनगर विधानसभा के सम्मेलन में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक राजेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य समेत बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow IMRT Business School Orientation 2026 | Lucknow Students Guidance आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच…

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

Hindi News Entertainment Bollywood Miss World 2026 Finale LIVE | Nikita Porwal Represents India In Vietnam डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज बनीं मिस वर्ल्ड 2026:भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20…

You Missed

Prediction, pick for Oumar Sy vs. Modestas Bukauskas at UFC Paris

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 1 views
Prediction, pick for Oumar Sy vs. Modestas Bukauskas at UFC Paris

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 0 views
आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में नए छात्रों का ओरिएंटेशन:यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच का पाठ पढ़ाया

Players to Watch: Chris Henry Jr. isn’t Ohio State’s only standout freshman receiver

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
Players to Watch: Chris Henry Jr. isn’t Ohio State’s only standout freshman receiver

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 3 views
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले:भारत की निकिता पोरवाल खिताब की रेस से बाहर, टॉप-20 में नहीं पहुंचीं

Predictions for Maryland football’s 2026 season: Top players, bold takes and more

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
Predictions for Maryland football’s 2026 season: Top players, bold takes and more

हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति के लिए न आएं, फैसलों पर काम भी करें

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 2 views
हिमाचल में कंगना रनोट बोलीं-लोग मुझे निठल्ला कह रहे:अफसरों को फटकारा- बैठक में खानापूर्ति के लिए न आएं, फैसलों पर काम भी करें