सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर 7 लाख की ठगी:पीड़ित बोला–फर्म में 5% मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया, पैसा मांगने पर धमकी, 3 पर FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saharanpur Trading Firm Fraud Case | FIR Against 3 Over Investment Scam

सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर 7 लाख की ठगी:पीड़ित बोला–फर्म में 5% मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया, पैसा मांगने पर धमकी, 3 पर FIRसहारनपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskarप्रतीकात्मक फोटो।

सहारनपुर में सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बुधवार की देर रात 11 बजे मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित

.

थाना सदर बाजार क्षेत्र की अंकित विहार कॉलोनी निवासी आकाश जैन ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि जनक नगर, देहरादून चौक निवासी मेहूल गुप्ता, पुनित त्यागी और अभिनव गुप्ता ने उसे अपनी ट्रेडिंग फर्म में निवेश करने के लिए कहा था। आरोप है कि फर्म में निवेश पर प्रतिमाह पांच प्रतिशत रिटर्न और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा दिया गया। विश्वास में आकर उसने अपने दोस्त मनोज कुमार सैनी के साथ मिलकर सात लाख रुपए निवेश कर दिए।

आकाश का आरोप है कि बाद में जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करते रहे। मेहूल गुप्ता ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। अन्य आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने सारा पैसा मेहूल के पास होने की बात कही। शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2024 को एसएसपी से शिकायत की गई थी, जिस पर सीओ स्तर पर जांच हुई और 19 सितंबर 2024 को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते के तहत नवंबर 2024 से 10 माह तक 20-20 हजार रुपए प्रतिमाह और जुलाई 2025 में शेष पांच लाख रुपए लौटाने की बात तय हुई थी।

पीड़ित का आरोप है कि समझौते के बावजूद उसे केवल 12 हजार रुपये ही मिले। इसके बाद जब उसने शेष रकम की मांग की तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और अपहरण व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कहा कि वह रुपए नहीं लौटाएगा और पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी कर उसकी सात लाख रुपए की रकम हड़प ली गई है, जिससे वह कर्ज में डूब गया है और मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Voter List Revision | DM, ADM, SDM Transfer Ban By Election Commission डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम…

गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Gomti Nagar Dussehra Mela | Ravan Dahan Lucknow Ramlila Yogesh Shukla गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों…

You Missed

Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग