4 महीने बाद भी CSC सेंटर लूट का खुलासा नहीं:पीड़िता पहुंची SSP के पास, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly CSC Center Loot Case | Victim Reaches SSP Over Pressure

4 महीने बाद भी CSC सेंटर लूट का खुलासा नहीं:पीड़िता पहुंची SSP के पास, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोपबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के किला थाना क्षेत्र में आधार से पैसे निकालने के बहाने CSC सेंटर से 10 हजार रुपये लूटने के मामले में चार महीने बाद भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने SSP से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के परिजन लगातार केस वापस

.

20 मार्च को हुई थी दिनदहाड़े लूट पीड़िता प्रिंसी यादव ने बताया कि 20 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अलखनाथ मंदिर के पास कृष्णा हॉस्पिटल के निकट स्थित अपने CSC सेंटर पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवक आधार के जरिए पैसे निकालने के बहाने सेंटर में पहुंचे। आरोप है कि रुपये गिनने के दौरान तीनों 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

4 दिन बाद दर्ज हुई FIR प्रिंसी का कहना है कि घटना के बाद काफी प्रयास करने पर चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खुद जुटाकर आरोपियों का सुराग भी लगाया। इसके बावजूद पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के परिजनों को उनका मोबाइल नंबर मिल गया है। वे फोन कर और सेंटर पर पहुंचकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यह दबाव बनाया जा रहा है।

दरोगा पर अभद्र व्यवहार का आरोप प्रिंसी यादव ने बताया कि जब उन्होंने विवेचक से मामले की प्रगति के बारे में जानकारी ली तो उनसे अभद्र भाषा में बात की गई। उनके पास दरोगा से हुई फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें कथित तौर पर दरोगा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तुम्हारे चक्कर में पुलिस परेशान है।”

SSP से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए फरार दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई और विवेचक के व्यवहार की जांच कराने की मांग की है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी ने मंच पर नेताओं को फटकारा, आकाश आनंद फिर BSP से बाहर होंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Delhi Hostel Collapse | Yogi Adityanath Controversy | Akash Anand News मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी…

अंतिम दौर में पहुंची किसान नेता मारपीट मामले की जांच:सहारनपुर डीआईजी को 10 सितंबर तक देनी है रिपोर्ट

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Police Brutality Case | Probe Report Deadline | Digvijay Mohit अंतिम दौर में पहुंची किसान नेता मारपीट मामले की जांच:सहारनपुर डीआईजी को 10…

You Missed

Von Miller on looming debut for the Cowboys: ‘My smile is back’

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 0 views
Von Miller on looming debut for the Cowboys: ‘My smile is back’

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी ने मंच पर नेताओं को फटकारा, आकाश आनंद फिर BSP से बाहर होंगे

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 0 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली में बॉयज हॉस्टल ढहा; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; योगी ने मंच पर नेताओं को फटकारा, आकाश आनंद फिर BSP से बाहर होंगे

LIVE. Sorana Cîrstea – Jessica Pegula, meci de lux în optimile de finală la US Open

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
LIVE. Sorana Cîrstea – Jessica Pegula, meci de lux în optimile de finală la US Open

अंतिम दौर में पहुंची किसान नेता मारपीट मामले की जांच:सहारनपुर डीआईजी को 10 सितंबर तक देनी है रिपोर्ट

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
अंतिम दौर में पहुंची किसान नेता मारपीट मामले की जांच:सहारनपुर डीआईजी को 10 सितंबर तक देनी है रिपोर्ट

CJ Carr family tree, relationship to Michigan football legend Lloyd Carr

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 4 views
CJ Carr family tree, relationship to Michigan football legend Lloyd Carr

किठौर सर्किल से हटी सौम्या अस्थाना, CO क्राइम बनाई गई:विश्व ज्योति राय संभालेंगे अब किठौर, सिविल लाइन का जिम्मा एएसपी दीक्षा भोरिया पर

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 4 views
किठौर सर्किल से हटी सौम्या अस्थाना, CO क्राइम बनाई गई:विश्व ज्योति राय संभालेंगे अब किठौर, सिविल लाइन का जिम्मा एएसपी दीक्षा भोरिया पर