नवजात की मौत के बाद अस्पताल सील:इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप, परिजनों ने किया था हंगामा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria Private Hospital Sealed After Infant Death | Health Dept Action

नवजात की मौत के बाद अस्पताल सील:इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप, परिजनों ने किया था हंगामाअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया में एक निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई पथरदेवा कस्बे के मछैला वार्ड स्थित अस्पताल में महिला के पेट में बच्चे की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में की गई। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक मौके पर नहीं मिला और आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

यह घटना तब सामने आई जब प्रसव के लिए भर्ती एक महिला के पेट में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और धन उगाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी रीमा देवी (पत्नी रविंद्र चौहान) को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने विभिन्न जांचों के बाद ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपये मांगे।

परिजनों के अनुसार, रकम जमा कराने के बावजूद डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। महिला पूरे दिन प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। गुरुवार तड़के ऑपरेशन न होने के कारण गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक से अस्पताल का पंजीकरण, चिकित्सकों से संबंधित अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने और उनकी जांच पूरी होने के बाद ही अस्पताल को दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, वरिष्ठ लिपिक अरुण शाही और पथरदेवा चौकी प्रभारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Supports Trisha Krishnan | Tamil Nadu Controversy तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन…

    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajesh Sharma Health Update: Actor Clarifies Hospitalization & Fauji Set एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा…

    You Missed

    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    तृषा के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट:बोलीं- रिश्ते दोनों पक्षों के होते हैं, फिर भी चरित्र हनन के लिए महिला को निशाना बनाया जाता है

    Intel Stock Tripled in a Year, So Where Will It Be in 5 Years?

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    Intel Stock Tripled in a Year, So Where Will It Be in 5 Years?

    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    एक्टर राजेश शर्मा ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह:फिल्म के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था, इंफेक्शन-हाई ब्लड शुगर से सीरियस हुए थे

    What’s open, closed on Labor Day? Stores, restaurants, more

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views
    What’s open, closed on Labor Day? Stores, restaurants, more

    मिर्जापुर ने 4 दिन में कमाए ₹154 करोड़:अल्फा, कॉकटेल-2 पीछे, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी; सोमवार की कमाई में सलमान, रणबीर की फिल्में पछाड़ीं

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    मिर्जापुर ने 4 दिन में कमाए ₹154 करोड़:अल्फा, कॉकटेल-2 पीछे, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी; सोमवार की कमाई में सलमान, रणबीर की फिल्में पछाड़ीं

    5 Best Fits for Mike Tomlin if Former Steelers HC Returns to NFL in 2027

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    5 Best Fits for Mike Tomlin if Former Steelers HC Returns to NFL in 2027