"मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, डीएम हो या सीएम":सुभासपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम पर लगाए आरोप, बोले- गलत भाषा में बात की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha SP Union Leader Writes To CM | SDM Accused Of Disrespect

“मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, डीएम हो या सीएम”:सुभासपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम पर लगाए आरोप, बोले- गलत भाषा में बात कीरोहित प्रजापति | अमरोहा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अमरोहा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने हसनपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हिमांशु उपाध्याय के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। बुधवार को भेजे गए इस पत्र में तोमर ने एसडीएम को तत्काल हटाने और उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने शिकायत पत्र में बताया कि वे अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक जनहित के मामले को लेकर एसडीएम हसनपुर से मिलने गए थे। उनकी अपेक्षा थी कि जनसमस्या पर गंभीरता से चर्चा होगी, लेकिन आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ “अत्यंत अहंकारपूर्ण, असंयमित एवं अपमानजनक व्यवहार” किया।

कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग

तोमर के अनुसार, एसडीएम ने न केवल एनडीए गठबंधन में शामिल एक पार्टी के जिलाध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाई, बल्कि उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों की भी अवमानना की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने एसडीएम से उनके इस आचरण की शिकायत उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही, तो एसडीएम ने कथित तौर पर “अत्यंत आपत्तिजनक एवं अस्वीकार्य शब्दों में कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता चाहे डीएम हो या सीएम।”

सत्यपाल तोमर ने कहा कि यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है, तो यह केवल व्यक्तिगत अभद्रता नहीं, बल्कि शासन की सर्वोच्च कार्यपालिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति खुला अनादर है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को तत्काल हसनपुर तहसील से हटाने और उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Income Tax Grievance Camp | Taxpayers Resolve Pending Issues गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक…

    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Anandiben Patel Visit Major Dhyanchand Sports University Meerut Review खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश,…

    You Missed

    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 1 views
    Anthony Taylor: Premier League referee announces retirement

    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में टैक्स पेयर्स को मिलेगी राहत:लंबित टैक्स मामलों के समाधान, 31 जुलाई तक चलेगा कैंप

    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    Prosecutor ousted after alleged romance with illegal immigrant sex-crime suspect: ‘Pattern of misconduct’

    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    खेल विश्वविद्यालय का राज्यपाल ने किया निरीक्षण:हॉस्टल से स्पोर्ट्स मेडिसिन तक दिए सुधार के निर्देश, ग्रीन कैंपस और पौष्टिक भोजन पर दिया जोर

    Why Trump and Mamdani might both welcome a fight over Netanyahu | CNN Politics

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 5 views
    Why Trump and Mamdani might both welcome a fight over Netanyahu | CNN Politics

    कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:जालौन में स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 5 views
    कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:जालौन में स्कूल के बाहर पेड़ से लटका मिला शव