अमेठी में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे:इंडोरामा की साइडिंग पर हादसा, मेन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amethi
  • Amethi Train Accident: Cargo Train Derails Near Indorama Fertilizer Plant

अमेठी में मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतरे:इंडोरामा की साइडिंग पर हादसा, मेन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहींअखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी के जगदीशपुर स्थित सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। हादसा लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग ट्रैक पर सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि कोई वैगन पलटा नहीं और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

साइडिंग ट्रैक क्षतिग्रस्त, बहाली में जुटी रेलवे टीम

घटना में साइडिंग ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया।

आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि हादसा इंडोरामा फैक्ट्री को जाने वाले यूआरएल (साइडिंग) ट्रैक पर हुआ है। सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है।

खाद की लोडिंग फिलहाल प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी टीम ट्रैक को जल्द बहाल करने में जुटी है। ट्रैक को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही साइडिंग पर मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। तब तक इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग प्रभावित रहेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे…

    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Police Line Marathon Results | Shoaib And Harish Win Joint First बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने…

    You Missed

    Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 1 views
    Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 1 views
    ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

    Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी