सपा छात्रसभा ने झालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं में खुशी, कहा- छात्रों की जीत हुई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Dharmendra Pradhan Resignation News | Gonda Samajwadi Chhatra Sabha Jashn

सपा छात्रसभा ने झालमुड़ी बांटकर मनाया जश्न:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं में खुशी, कहा- छात्रों की जीत हुईगोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गोंडा में समाजवादी छात्र सभा ने शनिवार दोपहर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी तैयार कर उसे पैक किया और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहा, गुरु नानक चौराहा तथा अंबेडकर चौराहे पर लोगों में वितरित किया।

झालमुड़ी वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका कारण पूछा तो सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटी थी। युवाओं की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है, इसलिए समाजवादी छात्र सभा भी खुशी मना रही है।

सिद्धार्थ सिंह ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्र परेशान थे। वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो जाने से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पेपर लीक मामलों में और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तथा ऐसे मामलों से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी छात्र सभा ने तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट गेट पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। लगातार चल रहे आंदोलन के दबाव में सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

    You Missed

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 9 views
    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर