प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raghav Juyal Jaipur Event Controversy | Actor Reaction On Student Protest

प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर भड़के राघव जुयाल:कहा- ये पूछने की हिम्मत वहां करो जहां वाकई पूछना चाहिए, बॉयकॉट की मांग पर दिया रिएक्शन10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों अपकमिंग फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे एक्टर और डांसर की मीडिया से बहस हो गई। राघव हाल ही में फिल्म प्रमोट करने जयपुर पहुंचे थे। इवेंट से निकलते हुए एक रिपोर्टर ने राघव से स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल किया, जिससे वो भड़क गए।

लोकल न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने राघव के निकलते ही उनके कंधे पर हाथ रखा और पूछा, आपने स्टूडेंट के बीच प्रमोशन किया है, लेकिन स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर आपने कुछ बोला नहीं है। इस पर राघव ने उसी अंदाज में कंधे पर हाथ रखकर कहा, ‘जितनी हिम्मत आप हमसे पूछने में करते हैं, उतनी उनसे किया करो, जिनसे वाकई पूछना चाहिए।’

राघव चिढ़कर निकलने लगे, तभी रिपोर्टर ने फिर कहा कि आप स्टूडेंट के बीच आए हैं। इस पर राघव ने पलटकर कहा, ‘मैंने इंस्टाग्राम पर डाला हुआ है, आप वो पढ़ लीजिए और इतनी हिम्मत वहां दिखाते, जहां दिखाना है। वहां हिम्मत दिखाओ, वहां ये हालत नहीं होती।’

राघव जुयाल का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बॉयकॉट करने की मांग की जाने लगी। अब राघव ने खुद आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो री-शेयर किया, जिसमें उनके बॉयकॉट की मांग हो रही थी। इसके साथ एक्टर ने लिखा- मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया।

प्रोटेस्ट पर क्या थी राघव की पोस्ट

राघव जुयाल उन सेलेब्स में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे पहले स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ी पोस्ट शेयर की थी। राघव ने सबसे पहले भगत सिंह की तस्वीर शेयर कीं और दूसरी पोस्ट में आंदोलन से जुड़े डायलॉग शेयर किए।

प्रोटेस्ट के बीच शेयर की गईं राघव की पोस्ट-

शहनाज गिल से नाम जुड़ने पर चर्चा में है

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल, आर्यन खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस दौरान राघव, शहनाज के लिए बेहद प्रोटेक्टिव दिखे। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी के बाद शहनाज को लोगों से बचाते हुए कार के अंदर गोद में बैठा लिया था।

पिंकविला से बातचीत में राघव ने साफ किया कि किसी भी महिला की सुरक्षा करना उनके लिए कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि उनकी मूल प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई महिला उनके साथ होगी, वे ‘मरते दम तक उसकी रक्षा करेंगे’।

राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है, 30 जुलाई को रिलीज होगी।राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है, 30 जुलाई को रिलीज होगी।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की

    Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Defamation Case | Dunes Aviation Files Suit In Gandhinagar नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड…

    जिंद बाबा मंदिर में झांकी के दौरान अश्लील डांस, VIDEO:बदायूं में फिल्मी गानों पर लगे ठुमके, कमेटी ने खुद को घटना से बताया अलग

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Usawan Badaun Jind Baba Mandir Controversy | Obscene Dance Video Viral जिंद बाबा मंदिर में झांकी के दौरान अश्लील डांस, VIDEO:बदायूं में फिल्मी गानों…

    You Missed

    Game Discussion: Milwaukee Brewers (89-56) vs Chicago Cubs (81-64)

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    Game Discussion: Milwaukee Brewers (89-56) vs Chicago Cubs (81-64)

    नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की

    PHOTO: Storm damage reported across central Iowa

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    PHOTO: Storm damage reported across central Iowa

    जिंद बाबा मंदिर में झांकी के दौरान अश्लील डांस, VIDEO:बदायूं में फिल्मी गानों पर लगे ठुमके, कमेटी ने खुद को घटना से बताया अलग

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    जिंद बाबा मंदिर में झांकी के दौरान अश्लील डांस, VIDEO:बदायूं में फिल्मी गानों पर लगे ठुमके, कमेटी ने खुद को घटना से बताया अलग

    Last Gasps: Mariners vs. Rangers Series Preview

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 5 views
    Last Gasps: Mariners vs. Rangers Series Preview

    हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा