मथुरा में जाम से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी:470 करोड़ की परियोजनाओं से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पहुंचना होगा आसान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Krishna Janmabhoomi Development | Elevated Road & Parking Plan

मथुरा में जाम से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी:470 करोड़ की परियोजनाओं से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पहुंचना होगा आसानमथुरा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इनका प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया है - Dainik Bhaskarपरियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इनका प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया है

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की तैयारी है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ध्यान में रखकर अवस्थापना विकास अंतर्गत 470 करोड़ रुपए का प्लान स्

.

MVDA ने बनाया प्लान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन में प्रतिवर्ष देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजनाएं बनाई हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना, महानगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

लक्ष्मी नागप्पन, उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरणलक्ष्मी नागप्पन, उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण

17 तिराहे,चौराहे किए चिह्नित

इसके तहत प्राधिकरण द्वारा महानगर के 17 प्रमुख तिराहों और चौराहों के जंक्शन इम्प्रूवमेंट का कार्य 50 करोड़ की लागत से किया जाएगा। प्लान के तहत टाउनशिप तिराहा, गोकुल तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, भूतेश्वर चौराहा, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, गांधी पार्क तिराहा, प्रेम मंदिर जंक्शन, एसबीआई चौराहा, नया बस अड्डा तिराहा सहित अन्य प्रमुख जंक्शनों पर लेन सेपरेटर, डिवाइडर, रोटरी, साइनेज, रोड मार्किंग, ग्रिल, स्पीड ब्रेकर, फुटपाथ, वेंडिंग जोन तथा आवश्यकतानुसार पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

प्राधिकरण द्वारा महानगर के 17 प्रमुख तिराहों और चौराहों के जंक्शन इम्प्रूवमेंट का कार्य 50 करोड़ की लागत से किया जाएगाप्राधिकरण द्वारा महानगर के 17 प्रमुख तिराहों और चौराहों के जंक्शन इम्प्रूवमेंट का कार्य 50 करोड़ की लागत से किया जाएगा

जन्मभूमि के लिए 3.5 किमी लम्बा एलिवेटेड रोड

मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट नंबर 3 तक लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है। वर्तमान में यमुना एक्सप्रेस-वे,एनएच 530 बी, एनएच-19, टाउनशिप और धौली प्याऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालु टैंक चौराहा, एसबीआई तिराहा, नया बस स्टैंड और भूतेश्वर तिराहे से होकर जन्मभूमि पहुंचते हैं। यह रास्ता शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी जोड़ता है, जिसके कारण यहां हमेशा भारी यातायात दबाव रहता है।

इस मार्ग पर रेलवे अंडरपास होने और दोनों ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण संभव नहीं है। ऐसे में एलिवेटेड रोड सबसे व्यवहारिक समाधान माना गया है। इसके बनने से वर्तमान में 3.50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगने वाला 30 से 40 मिनट का समय घटकर केवल 5 से 7 मिनट रह जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस रोड पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

MVDA की इस परियोजना में लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण होना हैMVDA की इस परियोजना में लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है

जन्मभूमि के निकट बस पार्किंग और लिंक मार्ग का विस्तार

मसानी कट स्थित कल्याण करोति हॉस्पिटल से रामलीला मैदान होते हुए महाविद्या कॉलोनी स्थित सीएम ग्रिड लिंक रोड तक लगभग 1050 मीटर लंबे लिंक मार्ग, पार्किंग, बाउंड्रीवाल और जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। वर्तमान में एनएच-19 से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वाली अधिकांश बस गोविंद नगर के संकरे मार्गों से होकर गुजरती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और स्थानीय निवासियों, पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या के समाधान के लिए लगभग 4 एकड़ प्राधिकरण भूमि पर विशेष रूप से बसों के लिए ओपन पार्किंग विकसित की जाएगी। पार्किंग तक पहुंचने के लिए 12.50 मीटर चौड़ा दो लेन लिंक मार्ग बनाया जाएगा। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ने के लिए 30 फीट चौड़े मार्ग का निर्माण तथा स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 7.50-7.50 मीटर चौड़े दो कैरिज-वे और दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़े फुटपाथ भी विकसित किए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को व्यवस्थित पार्किंग मिलेगी और जन्मभूमि तक पहुंचना अधिक सुगम होगा। इस पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

CM के सामने दिया प्रजेंटेशन

लक्ष्मी नागप्पन, उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों के तहत श्रीकृष्ण जन्मभूमि को दृष्टिगत रखते हुए यह परियोजनाएं भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य केवल यातायात सुधारना नहीं, बल्कि मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की आवाजाही को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। इन सभी परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इनका प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे