गैंगरेप और वीडियो वायरल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग छात्रा की मौत मामले में पुलिस का दावा, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Minor Student Suicide Case | Gangrape & Blackmail Plot Exposed

गैंगरेप और वीडियो वायरल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग छात्रा की मौत मामले में पुलिस का दावा, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासाबरेली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के बरेली में 23 जुलाई को नाबालिग छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने पूछताछ में कई अहम बातें कबूल की हैं। पुलिस के अनुसार, तीन युवकों ने मिलकर छात्रा के साथ होटल में गैं

.

पूछताछ में सामने आया ब्लैकमेलिंग का आरोप बिथरी चैनपुर पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शोहीबुद्दीन (19) उर्फ शोएब पुत्र जाकिरुद्दीन निवासी आलमपुर गजरौला ने पूछताछ में बताया कि गांव की एक महिला डॉक्टर के सहयोग से क्लीनिक पर आने वाली मरीजों और वहां काम करने वाली हिंदू लड़कियों को धोखे से फंसाया जाता था। उनके साथ गलत काम कर वीडियो बनाए जाते थे। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता था। पुलिस के अनुसार, इस पूरे काम में महिला डॉक्टर का सहयोग भी सामने आया है।

होटल में चार युवकों के साथ गई थी छात्रा पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को छात्रा इज्जतनगर क्षेत्र स्थित ब्लू डायमंड होटल में गांव के चार मुस्लिम युवकों के साथ गई थी। इसी दौरान बजरंग दल और गौरक्षक संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल, देवेंद्र पटेल और निर्दोष राठौर होटल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये युवक हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करते हैं, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवकों की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम घटना के दौरान हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रात में घर पहुंचने पर छात्रा ने जब अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी तो वह बेहद घबरा गई। उसने अपने भाई को पूरी घटना बताई। भाई ने उसे भरोसा दिलाया कि सुबह थाने जाकर शिकायत करेंगे, लेकिन अगली सुबह छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा बिथरी चैनपुर थाने में इस मामले में शोएब, उसके दो अन्य साथियों (जिनमें एक नाबालिग है) तथा हिमांशु पटेल, देवेंद्र पटेल और निर्दोष राठौर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 108, 70(2), 352, 351(3), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी पुलिस ने रविवार, 26 जुलाई को शोएब और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव बोले- CM ने जिले का अपमान किया, अधूरे कामों पर जवाब दें मुख्यमंत्री

Hindi News Local Uttar pradesh Etawah SP Leader Gopal Yadav Slams CM Yogi Adityanath Over Etawah Statement सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव…

3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या की वजह,मथुरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Murder Case | Drug Business Dispute Leads To Arrest 3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या…

You Missed

Dove Fire: Mandatory evacuations prompted by vegetation fire in Tuolumne County

  • By dp
  • July 27, 2026
  • 2 views
Dove Fire: Mandatory evacuations prompted by vegetation fire in Tuolumne County

सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव बोले- CM ने जिले का अपमान किया, अधूरे कामों पर जवाब दें मुख्यमंत्री

  • By dp
  • July 27, 2026
  • 2 views
सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव बोले- CM ने जिले का अपमान किया, अधूरे कामों पर जवाब दें मुख्यमंत्री

“A Feast for Traitors”: House of the Dragon Season 3, Episode 5 Sees Armies on the March and Team Black in the Crosshairs

  • By dp
  • July 27, 2026
  • 4 views
“A Feast for Traitors”: House of the Dragon Season 3, Episode 5 Sees Armies on the March and Team Black in the Crosshairs

गैंगरेप और वीडियो वायरल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग छात्रा की मौत मामले में पुलिस का दावा, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा

  • By dp
  • July 27, 2026
  • 7 views
गैंगरेप और वीडियो वायरल के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग छात्रा की मौत मामले में पुलिस का दावा, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा

Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 and Flip8: Foldables, Perfected for Every Way of Living

  • By dp
  • July 27, 2026
  • 5 views

  • 6 views
3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या की वजह,मथुरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार