हरियाणा के सिंगर बोले-E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:दावा- गाड़ी का फ्यूल पंप बदलवाना पड़ा; 8 महीने पहले ₹1.55 करोड़ में खरीदी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Haryana Singer Defender Fuel Pump Issue | E20 Petrol Controversy Update

हरियाणा के सिंगर बोले-E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:दावा- गाड़ी का फ्यूल पंप बदलवाना पड़ा; 8 महीने पहले ₹1.55 करोड़ में खरीदीअंबाला3 घंटे पहलेलेखक: संदीप शर्मा

  • कॉपी लिंक

सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दिल्ली जाते हुए डिफेंडर गाड़ी में आई खराबी के बारे में बताया। - Dainik Bhaskarसिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दिल्ली जाते हुए डिफेंडर गाड़ी में आई खराबी के बारे में बताया।

देशभर में पेट्रोल में 20% एथेनॉल (E20) को लेकर माइलेज कम होने, इंजन में खराबी और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसे दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच, हरियाणा के रहने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह 8 महीने पहले खरीदी अपन

.

रेशम सिंह अनमोल कहते हैं, “मैंने सामान्य पेट्रोल (E20) डलवाना बंद कर दिया है। अब तक छह-सात पेट्रोल पंपों पर जा चुका हूं, लेकिन कहीं भी हाई-स्पीड पेट्रोल XP95 या XP100 नहीं मिला। सरकार ऐसी लिस्ट जारी करे, जिससे लोगों को पता चल सके कि किन-किन पेट्रोल पंपों पर यह पेट्रोल उपलब्ध है, क्योंकि यह परेशानी सिर्फ मुझे नहीं, कई लोगों को हो रही है।”

दैनिक भास्कर से बातचीत में रेशम सिंह अनमोल के भाई डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने पुष्टि की कि यह वीडियो चार दिन पहले दिल्ली जाते समय बनाया गया था। उस दिन डिफेंडर में हाई-स्पीड पेट्रोल डलवाने में दिक्कत आई थी। अनमोल कई पेट्रोल पंपों पर गए, लेकिन उन्हें कहीं भी XP95 या XP100 पेट्रोल नहीं मिला।

रेशम सिंह अनमोल ने नवंबर 2025 में नई डिफेंडर-110 खरीदी थी।रेशम सिंह अनमोल ने नवंबर 2025 में नई डिफेंडर-110 खरीदी थी।

सबसे पहले जानिए VIDEO में रेशम सिंह अनमोन ने क्या कहा….

  • चलते-चलते गाड़ी बंद हुई: रेशम सिंह अनमोल ने वीडियो में कहा, “सत श्री अकाल दोस्तों। यह बिल्कुल नई गाड़ी है और इसकी सिर्फ एक सर्विस हुई है। चलते-चलते गाड़ी अचानक बंद हो गई। मैंने कंपनी को फोन किया तो उन्होंने कहा कि आजकल फ्यूल से जुड़ी समस्या आ रही है, इसलिए गाड़ी चेक करवा लीजिए। जब गाड़ी कंपनी के सर्विस सेंटर भेजी तो वहां बताया गया कि फ्यूल पंप खराब हो गया है और उसे बदलना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह खराब फ्यूल की वजह से हुआ है।”
  • नॉर्मल पेट्रोल डलवाना बंद कर दिया: अनमोल ने कहा, “मैंने इस गाड़ी में करीब 70% XP95 हाई-स्पीड पेट्रोल ही डलवाया है। फ्यूल पंप खराब होने के बाद मैंने नॉर्मल पेट्रोल डलवाना बंद कर दिया। अब जब किसी पेट्रोल पंप पर जाकर XP100 मांगते हैं तो जवाब मिलता है कि वह उपलब्ध नहीं है। फिर XP95 मांगते हैं तो वह भी नहीं मिलता।”
  • सरकार पेट्रोल पंपों की लिस्ट जारी करे: रेशम सिंह अनमोल ने कहा, “मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसी लिस्ट जारी करे, जिससे लोगों को पता चल सके कि किन-किन पेट्रोल पंपों पर हाई-स्पीड पेट्रोल मिलता है। मैं छह-सात पेट्रोल पंपों पर जा चुका हूं, लेकिन कहीं भी हाई-स्पीड पेट्रोल नहीं मिला। XP100, जिसे बिल्कुल शुद्ध पेट्रोल बताया जाता है, वह तो किसी भी पंप पर उपलब्ध नहीं मिला।”
  • कई लोगों को आ रही है यह परेशानी: अनमोल ने कहा, “अगर किसी और को भी ऐसी समस्या आई है तो हमें जरूर बताइए। कंपनी के लोगों ने भी मुझसे कहा कि कई और लोगों को ऐसी दिक्कत आ चुकी है। मेरी सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों से अपील है कि लोगों की सुविधा के लिए ऐसी सूची जारी की जाए, जहां से अच्छी गुणवत्ता वाला पेट्रोल मिल सके।”

रेशम सिंह अनमोल ने 29 मई 2026 को गाड़ी ठीक कराई थी।रेशम सिंह अनमोल ने 29 मई 2026 को गाड़ी ठीक कराई थी।

अब जानिए सिंगर के भाई ने दैनिक भास्कर को क्या बताया…

बाढ़ के पानी में फिसल गई थी रेंज रोवर स्पोर्ट्स

रेशम सिंह अनमोल के बड़े भाई और नंबरदार डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने बताया कि पहले अनमोल के पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स थी। साल 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान वह इसी गाड़ी से राहत और सेवा कार्य के लिए गए थे। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में एक दिन पेड़ की टहनी गाड़ी पर गिर गई। इसके कुछ दिन बाद गाड़ी फिसलकर बाढ़ के पानी में चली गई।

नवंबर 2025 में 1.55 करोड़ रुपए में खरीदी नई गाड़ी

नकटपुर ने बताया कि रेंज रोवर बेचने के बाद 7 नवंबर 2025 को अनमोल ने सफेद रंग की डिफेंडर-110 खरीदी। सभी खर्च मिलाकर इसकी कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपए पड़ी। अनमोल को आमतौर पर ट्रैक्टर ज्यादा पसंद हैं, लेकिन यह गाड़ी उन्होंने बड़े शौक से खरीदी थी।

रेशम सिंह अनमोल के साथ उनके बड़े भाई निर्मल सिंह नकटपुर।रेशम सिंह अनमोल के साथ उनके बड़े भाई निर्मल सिंह नकटपुर।

शो पर जाते समय रास्ते में बंद हुई गाड़ी

27 मई 2026 को अनमोल अपनी टीम के साथ एक शो के लिए जा रहे थे। रास्ते में डिफेंडर चलते-चलते अचानक बंद हो गई। उन्होंने तुरंत कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने उन्हें एक घंटे तक गाड़ी स्टार्ट नहीं करने की सलाह दी। करीब एक घंटे बाद गाड़ी को दादा मोटर्स, चंडीगढ़ ले जाया गया। जांच में पता चला कि फ्यूल पंप खराब हो गया है, जिसे बाद में बदल दिया गया।

जंतर-मंतर जाते समय नहीं मिला हाई-स्पीड पेट्रोल

चार दिन पहले अनमोल छात्रों के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में समर्थन और सेवा देने के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने पांच पेट्रोल पंपों पर हाई-स्पीड पेट्रोल (XP100) तलाशा, लेकिन कहीं भी नहीं मिला। काफी परेशानी के बाद उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रेशम सिंह अनमोल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां उन्होंने खाने-पीने का सामान और सेनेटरी पैड्स बांटे।रेशम सिंह अनमोल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां उन्होंने खाने-पीने का सामान और सेनेटरी पैड्स बांटे।

कई राज्यों में शो, हर जगह आती है पेट्रोल की दिक्कत

डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने बताया कि अनमोल के पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में स्टेज शो होते हैं। यात्रा के दौरान अक्सर हाई-स्पीड या बेहतर गुणवत्ता वाला पेट्रोल नहीं मिल पाता। उनका मानना है कि यह समस्या सिर्फ उनके साथ नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों के साथ भी हो रही होगी, इसलिए इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

8 देशों में कर चुके हैं शो, 70 गाने रिलीज

रेशम सिंह अनमोल भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दुबई और मलेशिया में भी स्टेज शो कर चुके हैं। अब तक उनके 70 गाने रिलीज हो चुके हैं। उन्होंने यो यो हनी सिंह, बोहेमिया, रफ्तार, देसी क्रू, अफसाना खान, गुरलेज अख्तर और बंटी बैंस जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है। अक्टूबर में उनका न्यूजीलैंड और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का टूर प्रस्तावित है। इसके अलावा, वह अनमोल सेवा फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

इंफोग्राफिक्स से एथेनॉल के बारे में जानिए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sidharth Kiara Retro Look | Bollywood Stars AI Photos Viral Trend AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन…

धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस में भरकर अलग-अलग दिशा में ले गए

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj TGT PGT Protest | Police Action Against Students At Midnight धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस…

You Missed

Gala Montes habla de su despido de la obra ‘Malinche’, tras salida de ‘La Casa de los Famosos México’

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 1 views
Gala Montes habla de su despido de la obra ‘Malinche’, tras salida de ‘La Casa de los Famosos México’

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 1 views
AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं

First Snowfall Where I Live: When Will the First Snow Arrive in 2026?

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
First Snowfall Where I Live: When Will the First Snow Arrive in 2026?

धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस में भरकर अलग-अलग दिशा में ले गए

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
धरना स्थल से TGT-PGT अभ्यर्थियों को पुलिस ने उठाया:रात 2 बजे हुई कार्रवाई,एंबुलेंस में भरकर अलग-अलग दिशा में ले गए

Martha Stewart met JFK Jr. for dinner before he died, ‘RHONY’ premiere

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 4 views
Martha Stewart met JFK Jr. for dinner before he died, ‘RHONY’ premiere

पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो