धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी को बताया नशेड़ी:VIDEO जारी कर बोला-गांजा पीकर स्टेज पर जाती, मर्दों को अनाप-शनाप बोलती; पति सपना का सपोर्ट कर चुके

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Sapna Choudhary Controversy | Dharmendra Hooda Accuses Dancer Of Drug Use

धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी को बताया नशेड़ी:VIDEO जारी कर बोला-गांजा पीकर स्टेज पर जाती, मर्दों को अनाप-शनाप बोलती; पति सपना का सपोर्ट कर चुकेरोहतक12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र हुड्‌डा सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर बोलते हुए। - Dainik Bhaskarरोहतक के रहने वाले धर्मेंद्र हुड्‌डा सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर बोलते हुए।

जाट आंदोलन दंगों का भगोड़ा धर्मेंद्र हुड्डा ने नया वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी पर फिर अटैक किया। हुड्डा ने कहा- सपना नशेड़ी है। वो सुखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा।

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा-

QuoteImage

सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते है, कुछ नहीं होते। लेकिन सपना की जिंदगी में भी कई मर्द है, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल है। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। लेकिन वह सुखा नशा करके कुछ भी बोल रही है।

QuoteImage

इससे पहले रविवार को पति वीर साहू सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे। उन्होंने अश्लील कंटेंट को लेकर महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद कहा- “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए धर्मेंद्र हुड्‌डा।सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए धर्मेंद्र हुड्‌डा।

अब पढ़िए धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में क्या कहा…

  • पंचायत में सभी कलाकारों ने माफी मांगी, सपना ने क्यों नहींः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि 25 जुलाई को हुई खाप पंचायत में हरियाणा के अधिकांश कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों ने पीछे जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी। लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी। क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सुखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता।
  • सपना चौधरी के लिए जो शब्द बोले, उन्हीं के लायकः सपना चौधरी जैसी महिलाओं के लिए जो शब्द बोलता हूं, ये वही सुनने के लायक है। अब हरियाणा में कोई स्टेज कार्यक्रम करके दिखाए ना। गांजा पीकर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा।
  • खापों को कोई चुनौती देगा तो उसका इलाज करेंगेः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने व नंगा नाच करने का प्रयास करेगा तो वो हरियाणा को चुनौती देगा। इसके बाद वह भी हद पार करने से पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने ने भी गलती मान ली है।
  • पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप नहीं हुई शामिलः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप पंचायत में रोहतक की एक फेमस खाप शामिल नहीं हुई। इसका कारण यह रहा कि अगर वह खाप पंचायत में जाती तो लोग उनसे पूछते कि मुम्हारे घर में जो नाश हो रखा है, उसके बारे में भी बताओ। इसी कारण वह पंचायत में शामिल नहीं हुए।
  • महिला कलाकारों को प्यार की भाषा समझ नहीं आईः महिला कलाकारों को कई बार प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है। दो-तीन महिला कलाकारों ने सफाई दी कि हमें बच्चे पालने है, इसलिए स्टेप करने पड़ते है। कुछ महिला कलाकारों ने कहा कि हमें धमकाया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। जिसके घर परिवार की इज्जत उतर जाती है, वो कुछ भी बोल सकती है।

सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी

सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

—————

यह भी पढ़ें- अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मटके लेकर SDM ऑफिस में घुस जाओ, ऊपर हमारी सरकार: रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा बोले- संसद में मिट्टी पर MSP की मांग उठाई थी

    रोहतक में रामचंद्र जांगड़ा बोले- संसद में मिट्टी पर MSP की मांग उठाई थी|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कारगिल दिवस पर शहीद विजय कुंडू को अंबाला में श्रद्धांजलि: रोहतक से पूर्व सैनिकों का दल पहुंचा कैंट; जान गंवाने वाले योद्धाओं को किया याद

    रोहतक से पूर्व सैनिकों का दल पहुंचा कैंट; जान गंवाने वाले योद्धाओं को किया याद|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति: बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

    बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन खत्म, धरपकड़ शुरू: रोहतक में किसान नेता पकड़ा, बोला-पुलिस 2 घंटे घुमाती रही; जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में स्टूडेंट्स से प्रदर्शन करवाया था

    0:37Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad University Student Union Election Demand | Disha Student Org इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Court Sends Accused To Police Custody टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में,…

You Missed

Nobody Wants This Season 3 Lets Morgan and Sasha Open the Door to Romance

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Nobody Wants This Season 3 Lets Morgan and Sasha Open the Door to Romance

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ बहाली और चुनाव कराने की मांग:DSW को सौंपा ज्ञापन, दिशा छात्र संगठन ने उठाई मांग

Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 8 views
बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक