केशव बोले, प्रयागराज में बवाल करने वाले समाजवादी गुंडे:छात्र आंदोलन में कई वाहन तोड़े गए, जांच के बाद होगी कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Student Protest Violence | Keshav Maurya Statement On Rioters

केशव बोले, प्रयागराज में बवाल करने वाले समाजवादी गुंडे:छात्र आंदोलन में कई वाहन तोड़े गए, जांच के बाद होगी कार्रवाईप्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन की आड़ में यदि किसी ने हिंसा की है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, वो हमारे जो NEET पेपर से संबंधित बच्चे थे, उन लोगों ने ये काम नहीं किया। आंदोलन के बीच में समाजवादी पार्टी के गुंडों ने घुसकर के अगर कुछ किया है तो उसकी जांच होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “और जांच में अगर सपा के गुंडे, अपराधी दोषी पाए जाएँगे… कि चुनाव में लगातार पराजय के कगार पर पहुँच चुकी सपा, अगर इस प्रकार के हिंसा का सहारा लेने का प्रयास करेंगे, तो इस समय भाजपा की सरकार है, आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में सरकार है, अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ जिस सख़्ती से निपटा जा सकता है, सख़्ती से निपटा जाएगा।”

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का रुख छात्रों और उपद्रवियों के प्रति अलग-अलग है। उन्होंने कहा, “जो बच्चे हैं, जिन लोगों ने इस पेपर लीक के मुद्दे को उठाने का काम किया, उन बच्चों के तो पहले ही आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सभी ऐसे मुकदमों को वापस लेने का तय किया गया है, लेकिन अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा।”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर युवाओं की चिंता को समझती है। लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Hospital News | Viral Fever Dengue Typhoid Patient Surge महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिकसंजय कुमार…

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Hindi News Entertainment Bollywood CINTAA Controversy: Kunika Sadanand Alleges Poonam Dhillon Misconduct कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा…

    You Missed

    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 0 views
    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 0 views
    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत