पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुरी तरह पीटा:बोले- पत्नी को लात मारी, पसलियां टूटीं; वीडियो जारी कर रौनक रजनी ने लगाए गंभीर आरोप

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ronak Rajani Assault Controversy | Mumbai Police Accused Of Brutality

पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को बुरी तरह पीटा:बोले- पत्नी को लात मारी, पसलियां टूटीं; वीडियो जारी कर रौनक रजनी ने लगाए गंभीर आरोप5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन रौनक रजनी के साथ मुंबई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मारपीट हुई। उनकी पत्नी को भी मेल पुलिस ऑफिसर ने पीटा, जिससे उनकी पसली तक टूट गई है। कॉमेडियन ने अब पत्नी की रिपोर्ट और मारपीट के वीडियोज पोस्ट कर मुंबई पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

रौनक रजनी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा है, प्रोटेस्ट की वजह से मेरी पत्नी की रिब टूट गई है। यह एक पुलिसवाले ने तोड़ी है।

रौनक ने पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी शेयर की। आगे उन्होंने कहा है, ‘22 जुलाई को 4 बजकर 47 मिनट पर मुझे और मेरी पत्नी को डीटेन किया गया था। पुलिस शिवाजी पार्क में चल रहे प्रोटेस्ट से लोगों को बेवजह उठा रही थी। हमें बेरहमी से धक्का देकर हटाया गया, जिससे मेरी गर्दन में मोच आई और मेरे रिब्स में दर्द उठ गया। हमने इसका बतंगड़ नहीं बनाया, क्योंकि लोगों के साथ इससे भी ज्यादा बर्बरता हुई, वो पुलिस की बेरहमी का शिकार हुए।’

आगे कॉमेडियन ने कहा, ‘हम दिल्ली वापस आ गए। उसका दर्द कम नहीं हो रहा था। हम डॉक्टर के पास गए, उन्होंने एक्स-रे की सलाह दी और उसे फ्रैक्चर निकला।’

वीडियो में आगे कॉमेडियन ने वो सारे फुटेज दिखाए, जिसमें उनके और पत्नी के साथ पुलिस मारपीट करती नजर आ रही है। कॉमेडियन ने बताया है कि विवाद तब शुरू हुआ, जब पुलिस कुछ शांत खड़े बच्चों को जबरदस्ती डीटेन कर रही थी। जब उन्होंने पुलिस को दूर से रोकने की कोशिश की तो एक पुलिसवाला उन्हें खींचने लगा।

कॉमेडियन के साथ धक्का-मुक्की होते देख पत्नी पास आईं, उससे पहले कॉमेडियन को जमीन पर पटक दिया गया।

कुछ देर बाद दोनों को जबरदस्ती धक्के देते हुए बस के अंदर किया गया, जहां एक पुलिसवाले ने कॉमेडियन की पत्नी को लात मारी। वीडियो में पुलिसवाला लात मारते हुए साफ नजर भी आया है।

शेयर किए गए वीडियो में कॉमेडियन ने मुंबई पुलिस, राहुल गांधी, कॉकरोज जनता पार्टी, शिव सेना, कांग्रेस को भी टैग किया है।

कौन हैं रौनक रजनी?

  • रौनक रजनी एक पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन हैं।
  • उनके यूट्यूब चैनल पर 5.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 2.3 लाख है।
  • वे मुंबई के कॉमेडी सर्किट से जुड़े रहे हैं और पहले ईस्ट इंडिया कॉमेडी में राइटर के रूप में काम कर चुके हैं।
  • उन्हें पहचान कॉमेडी रियलिटी शो कॉमिकस्तान के फाइनलिस्ट बनने के बाद मिली।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

    You Missed

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी