सिविल सर्विसेज के 19 खेलों के ट्रायल्स का बिगुल बजा:प्रयागराज में 6 अगस्त से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Civil Services Sports Selection Trials | 2026 Schedule Update

सिविल सर्विसेज के 19 खेलों के ट्रायल्स का बिगुल बजा:प्रयागराज में 6 अगस्त से शुरू होगी चयन प्रक्रियाप्रमोद यादव | प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खेल निदेशालय ने सिविल सर्विसेज के 19 खेलों के जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन व ट्रायल्स का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रयागराज मंडल में भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन ट्रायल्स में सरकारी कर्मचारियों के बीच मुकाबला होगा और बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि इन ट्रायल्स में केवल पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही हिस्सा ले सकेंगे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, स्वायत्तशासी संस्थाओं (ऑटोनॉमस बॉडी) जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक व सहायक अध्यापक आदि) इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रयागराज के जो कर्मचारी इन खेलों में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपने विभाग के सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ट्रायल में शामिल होना होगा। जिला स्तरीय चयन और ट्रायल्स 06 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन व ट्रायल्स 12 से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से होंगे।

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में तैराकी, कबड्डी, भारोत्तोलन एवं बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन खेलों के ट्रायल्स होंगे।

वहीं, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टेनिस, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, ब्रिज और कैरम खेलों के ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।

जिला और मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 19 और 20 अगस्त को राज्य स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।

टेनिस के प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स बरेली में, वॉलीबॉल के श्रावस्ती में, तैराकी के अयोध्या में, बास्केटबॉल के आगरा में, बैडमिंटन के बस्ती में और टेबल-टेनिस के प्रयागराज में संपन्न होंगे।

कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रायबरेली, शतरंज के लिए लखनऊ, तथा भारोत्तोलन एवं बेस्टफिजिक के ट्रायल्स अमेठी में निर्धारित किए गए हैं। एथलेटिक्स के मुकाबले मेरठ में, फुटबॉल के उन्नाव में और कुश्ती के ट्रायल्स लखनऊ में होंगे।

कैरम के लिए कानपुर, ब्रिज के लिए लखनऊ, और पावरलिफ्टिंग के ट्रायल्स आजमगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट के प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स गाजियाबाद में, हॉकी के मुरादाबाद में, खो-खो के वाराणसी में और योगासन के प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स कासगंज में संपन्न होंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

    You Missed

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी