पाकिस्तान की लेडी अफसर हरियाणवी गानों की फैन:न्योलीवाला के रशियन बंधाना, राजू पंजाबी के चौधर जाट की गाने पर रील्स बनाईं; लाहौर में SSP रहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Pakistan Police Office Anoosh Masood Chaudhry Reels On Haryanvi Song Dhanda Nyoliwala

पाकिस्तान की लेडी अफसर हरियाणवी गानों की फैन:न्योलीवाला के रशियन बंधाना, राजू पंजाबी के चौधर जाट की गाने पर रील्स बनाईं; लाहौर में SSP रहींहिसार1 दिन पहलेलेखक: चेतन सिंह

  • कॉपी लिंक

डॉ. अनूश मसूद चौधरी ने ढांडा न्योलीवाला, सुमित गोस्वामी और राजू पंजाबी के गानों पर भी रील्स बनाई हैं। - Dainik Bhaskarडॉ. अनूश मसूद चौधरी ने ढांडा न्योलीवाला, सुमित गोस्वामी और राजू पंजाबी के गानों पर भी रील्स बनाई हैं।

पाकिस्तान की सीनियर पुलिस अधिकारी डॉ. अनूश मसूद चौधरी हरियाणवी गानों की बड़ी फैन हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढांडा न्योलीवाला के ‘रशियन बंधाना’, राजू पंजाबी के ‘चौधर पूरी जाट की’, खासा आला चाहर के ‘जय वीरू’ और सुमित गोस्वामी के ‘टोरा’ जै

.

पेशावर की रहने वाली डॉ. अनूश फिलहाल पाकिस्तान के पंजाब एलीट पुलिस में डिप्टी डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर करीब 2.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

डॉ. अनूश साल 2018 में खैबर पख्तूनख्वा की पहली महिला SSP बनी थीं। उस समय उनकी कार्यशैली के साथ-साथ उनकी खूबसूरती की काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद वह लाहौर की भी SSP बनीं। डॉ. अनूश इंडियन म्यूजिक को भी खास पसंद करती हैं। उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, आर-नैत, एमी विर्क और गुर सिद्धू के कई गानों पर भी रील्स अपलोड की हैं।

डॉ. अनूश साल 2018 में खैबर पख्तूनख्वा की पहली महिला SSP बनी थीं।-फाइल फोटोडॉ. अनूश साल 2018 में खैबर पख्तूनख्वा की पहली महिला SSP बनी थीं।-फाइल फोटो

जानिए कौन है डॉ. अनूश मसूद चौधरी…

MBBS किया और गोल्ड मेडल हासिल किया

डॉ. अनूश मसूद चौधरी ने मेडिकल क्षेत्र छोड़कर पुलिस सेवा को चुना और अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिनकी वजह से वह देश की चर्चित महिला अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने फातिमा जिन्ना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की और मेडिसिन में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा पास कर पुलिस सेवा में शामिल हुईं।

लाहौर की बेस्ट क्राइम फाइटर बनी

वर्ष 2014 में अनूश मसूद चौधरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पहली महिला असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) बनीं। इसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस में विभिन्न अहम जिम्मेदारियां संभालीं। कसूर में SP (इन्वेस्टिगेशन), लाहौर के मॉडल टाउन में एडिशनल SP और पंजाब पुलिस मुख्यालय में SP के रूप में भी उन्होंने काम किया। वर्ष 2018 में उन्हें लाहौर का ‘बेस्ट क्राइम फाइटर’ चुना गया।

इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज अवॉर्ड मिला

मई 2022 में अनूश मसूद चौधरी को लाहौर ऑपरेशंस विंग का सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) नियुक्त किया गया। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जेंडर-सेंसिटिव पुलिसिंग को बढ़ावा देने और महिला पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए भी काम किया। वर्ष 2020 में महिलाओं के अधिकारों और पुलिस सेवा में योगदान के लिए उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अनूश मसूद चौधरी के फेसबुक पर ढाई लाख फॉलोअर्स हैं।अनूश मसूद चौधरी के फेसबुक पर ढाई लाख फॉलोअर्स हैं।

पेरेंट्स डॉक्टर बनाना चाहते थे

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में डॉ. अनूश मसूद चौधरी ने बताया था कि पेरेंट्स का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं। मैंने MBBS भी पूरी कर ली थी। मगर, पिता के मौत के बाद सब बदल गया। परिवार वाले चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनकर विदेश सैटल हू जाऊं, लेकिन मैं पाकिस्तान में ही रहकर जनता की सेवा करना चाहती थी। इसके मैंने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) का फिल्ड चुना।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

You Missed

Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 1 views
Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान