झांसी हत्याकांड मामले में तीन दोषी हाईकोर्ट से बरी:कोर्ट ने कहा- मृत्यु का कारण ही साबित नहीं, संदेह लाभ मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Jhansi Murder Case Verdict | Allahabad High Court Acquits Three Accused

झांसी हत्याकांड मामले में तीन दोषी हाईकोर्ट से बरी:कोर्ट ने कहा- मृत्यु का कारण ही साबित नहीं, संदेह लाभ मिलाप्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े एक बहुचर्चित हत्याकांड में सत्र अदालत द्वारा दी गई सजा को रद्द कर दिया। कोर्ट ने तीनों दोषियों अनूप दुबे, कपिल शर्मा औ

.

मालूम हो कि वर्ष 2013 में देवेंद्र उर्फ दीपक तोमर नामक व्यक्ति 14 मई को लापता हो गया था और 17 मई को उसका शव बरामद हुआ था। ट्रायल कोर्ट ने चार आरोपियों को धारा 302/34, 201/34 और 506 आईपीसी के तहत दोषी करार दिया था। इनमें से एक आरोपी गौरव झा की फैसले के तुरंत बाद मृत्यु हो गई थी, इसलिए बाकी तीन ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।

इनका कहना था कि मृत्यु का कारण नहीं पता चला और आरोपियों के खिलाफ विश्वसनीय साक्ष्य के बगैर सजा सुनाई गई है। जो कानून के खिलाफ है।

कोर्ट ने आदेश में कई खामियां गिनाईं

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कई अहम खामियां गिनाईं:कहा – शव इतनी सड़ी-गली अवस्था में मिला था कि केवल कंकाल बचा था, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। कंकाल की कोई डीएनए जांच भी नहीं कराई गई, जिससे यह साबित नहीं हो सका कि वह देवेंद्र का ही शव था। घटनास्थल पर आखिरी बार आरोपियों के साथ देखे जाने के दोनों गवाह अदालत में मुकर गए थे।घटनास्थल से बरामद खोखा कारतूस के जब्ती ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले स्वतंत्र गवाहों से भी पूछताछ नहीं कराई गई थी। सभी आरोपियों का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत एक ही साझा ज्ञापन तैयार किया गया था, जबकि प्रत्येक आरोपी का अलग-अलग होना चाहिए था।

मृत्यु का कारण ही साबित नहीं हुआ

कोर्ट ने कहा कि जब मृत्यु का कारण ही साबित नहीं हो सका, तो कारतूस और बैलिस्टिक रिपोर्ट का कोई खास मूल्य नहीं रह जाता। कोर्ट ने यह भी कहा कि कंकाल की बरामदगी सार्वजनिक स्थान से हुई थी, इसलिए महज आरोपियों के इशारे पर बरामदगी को दोष सिद्ध करने का आधार नहीं बनाया जा सकता।

इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे मामला साबित करने में विफल रहा और सभी तीन अपीलों को स्वीकार करते हुए दोषियों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Mannat TV Show Launch | Tanvi Dogra Namik Paul Chemistry Story Update भास्कर इंटरव्यू‘मन्नत’ में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से…

कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Land Grab Case | Singhania Family Property Fraud Builders Arrested कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों…

You Missed

Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

Morocco dethrones Africa’s richest country as most attractive investment hub as manufacturing growth draws investors north

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Morocco dethrones Africa’s richest country as most attractive investment hub as manufacturing growth draws investors north

देव दीपावली पर ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे अमरवीर:शहीद परिवारों को दी जाएगी आर्थिक सहायता, दशाश्वमेध घाट पर जलाया गया आकाशदीप

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
देव दीपावली पर ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे अमरवीर:शहीद परिवारों को दी जाएगी आर्थिक सहायता, दशाश्वमेध घाट पर जलाया गया आकाशदीप