सास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं:रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Renuka Shahane Interview | Saas Bahu Relationship & Family Dynamics

भास्कर इंटरव्यूसास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं:रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

रेणुका शहाणे का मानना है कि 'अगं आई अहो आई' सिर्फ वेब सीरीज नहीं, भावनाओं का सफर है। - Dainik Bhaskarरेणुका शहाणे का मानना है कि ‘अगं आई अहो आई’ सिर्फ वेब सीरीज नहीं, भावनाओं का सफर है।

मराठी वेब सीरीज ‘अगं आई अहो आई’ में रेणुका शहाणे ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो रिश्तों को जोड़ने में विश्वास रखती है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘अगं आई’ और ‘अहो आई’ का मतलब क्या है, सास-बहू के रिश्तों को लेकर धारणाएं कैसे बदल सकती हैं, परिवार क्यों टूट रहे हैं और बेटी की शादी के बाद मां किन भावनाओं से गुजरती है।

सवाल: सबसे पहले हमारे हिंदी पाठकों को बताइए कि ‘अगं आई अहो आई’ का मतलब क्या है?

जवाब: ‘अगं आई’ का मतलब अपनी मां है। मराठी में मां को प्यार से ‘आई’ कहते हैं। शादी के बाद लड़की ससुराल जाती है तो सम्मान से सास को ‘अहो आई’ कहा जाता है। सीरीज की खूबसूरती यही है कि नई दुल्हन की यात्रा अपनी मां ‘अगं आई’ से शुरू होकर सास को भी उसी अपनत्व से ‘अहो आई’ बनाने तक पहुंचती है।

रेणुका शहाणे कहती हैं कि उन्हें हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जिनसे लोग जुड़ सकें।रेणुका शहाणे कहती हैं कि उन्हें हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जिनसे लोग जुड़ सकें।

सवाल: यानी सास और बहू का रिश्ता भी मां-बेटी जैसा हो सकता है?

जवाब: बिल्कुल। हमारी सीरीज दिखाती है कि सास सिर्फ नियम बनाने वाली नहीं, दोस्त भी बन सकती है। वह बहू को इतना अपनापन देती है कि कई बार मां से भी ज्यादा दुलार करती नजर आती है। वहीं लड़की की मां को डर रहता है कि कहीं बेटी उससे दूर न हो जाए। रिश्तों की यही भावनाएं कहानी को खास बनाती हैं।

सवाल: इस कहानी की ऐसी कौन-सी बात थी जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

जवाब: दो बातें। पहली, यह हमारे घरों जैसी कहानी है। लगता है जैसे किसी ने कैमरा घर के अंदर लगा दिया हो। दूसरी, हम अक्सर नई पीढ़ी की लड़कियों के बारे में पहले से राय बना लेते हैं कि उनके संस्कार कमजोर होंगे या वे परंपराओं को नहीं मानेंगी। लेकिन कहानी दिखाती है कि रिश्ते सिर्फ बहू की जिम्मेदारी नहीं होते। जब लड़की नए परिवार में आती है तो उसे अपनाने की जिम्मेदारी ससुराल वालों की भी होती है। सास उसे समझ और स्वीकार कर ले तो रिश्ते अपने आप मधुर हो जाते हैं।

सवाल: अक्सर लोग पहले से ही बहू के बारे में राय बना लेते हैं, आप क्या सोचती हैं?

जवाब: यही सबसे बड़ी गलती है। अगर शुरुआत ही इस सोच से होगी कि लड़की कैसी होगी, उसके संस्कार कैसे होंगे या उसके मायके को नीचा दिखाया जाएगा, तो रिश्ता कभी अच्छा नहीं बन सकता। इसका असर बेटे और पति पर पड़ता है। सबसे ज्यादा वही बीच में पिसते हैं।

सवाल: अगर बहू को बेटी और दोस्त की तरह स्वीकार कर लिया जाए तो शायद आधी समस्याएं खत्म हो जाएं?

जवाब: बिल्कुल। दो महिलाओं के बीच दोस्ती बन जाए तो पूरा घर मजबूत हो जाता है। हमारी सीरीज सिर्फ सास-बहू का रिश्ता नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच सम्मान और अपनापन भी दिखाती है। जब लड़की की मां देखती है कि बेटी को ससुराल में प्यार मिल रहा है, तो उसके मन में भी उस परिवार के लिए सम्मान अपने आप आ जाता है।

वेब सीरीज ‘अगं आई अहो आई’ 24 जुलाई 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।वेब सीरीज ‘अगं आई अहो आई’ 24 जुलाई 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।

सवाल: टीवी और फिल्मों में अक्सर सास-बहू के रिश्ते लड़ाई-झगड़े वाले ही दिखाए जाते हैं। आपकी सीरीज इससे अलग नजर आती है?

जवाब: हां, हम हमेशा सुनते आए हैं कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है। बहू परिवार की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने वाली है। अगर इस रिश्ते को प्यार और सम्मान से निभाया जाए तो पूरा परिवार खुश रहता है।

सवाल: क्या इस किरदार में आपको अपनी मां या खुद की झलक दिखाई दी?

जवाब: मेरी मां और मैं इस किरदार जितनी सख्त नहीं हैं। मेरी मां बहुत अनुशासित थीं, लेकिन उनका तरीका अलग था। इस किरदार में मुझे थोड़ा स्ट्रिक्ट दिखना था, इसलिए यह नया अनुभव था। लेकिन एक भावना से मैं पूरी तरह जुड़ गई। हर मां चाहती है कि उसकी बेटी को संस्कारों की वजह से कभी कुछ सुनना न पड़े। खासकर जब बेटी इकलौती हो और शादी के बाद घर खाली हो जाए, तब मां के भीतर का खालीपन बहुत गहरा होता है।

सवाल: आज भी बेटियों को शादी से पहले अलग तरह की सीख दी जाती है, आप क्या मानती हैं?

जवाब: पहले बेटियों और बेटों में फर्क किया जाता था। अब हालात काफी बदले हैं, लेकिन आज भी मां बेटी से कहती है, “ये सीख लो, वो सीख लो, नहीं तो आगे सुनना पड़ेगा।” यह सोच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

सवाल: आज परिवार तेजी से टूट रहे हैं। आपको इसका सबसे बड़ा कारण क्या लगता है?

जवाब: अगर हम रोज झगड़े और कलह वाली चीजें देखते रहेंगे तो उसका असर जरूर पड़ेगा। लेकिन फैसला हमारे हाथ में है कि हमें कैसा परिवार चाहिए। हर घर में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें सुलझाने का तरीका सकारात्मक होना चाहिए। हर छोटी बात बढ़ाने का असर सिर्फ पति-पत्नी पर नहीं, पूरे परिवार और खासकर बच्चों पर पड़ता है।

रेणुका शहाणे कहती हैं कि हर मां अपने बच्चे के लिए जो महसूस करती है, वही इस कहानी की आत्मा है।रेणुका शहाणे कहती हैं कि हर मां अपने बच्चे के लिए जो महसूस करती है, वही इस कहानी की आत्मा है।

सवाल: और,बच्चे वही सीखते हैं जो घर में देखते हैं। आपका क्या कहना है?

जवाब: बिल्कुल। अगर बच्चे रोज मां-बाप को लड़ते देखेंगे तो वही उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाएगा। इसलिए रिश्तों को संभालना सिर्फ दो लोगों की नहीं, पूरे परिवार की जिम्मेदारी है।

सवाल: शूटिंग के दौरान कोई ऐसा भावुक सीन आया जिसने आपको अंदर तक छू लिया?

जवाब: हां। एक सीन करते समय मुझे अपनी मां की याद आ गई। मेरी शादी के बाद उन्होंने भी शायद यही महसूस किया होगा कि बेटी अब उनके साथ नहीं रहती। मां-बेटी का रिश्ता कितना भी मजबूत हो, शादी के बाद एक खालीपन जरूर आ जाता है। फोन पर बातें होती रहती हैं, लेकिन साथ रहने जैसा नहीं होता। उस सीन ने मुझे सचमुच भावुक कर दिया।

सवाल: आप बेटी भी हैं और मां भी। आपके मुताबिक एक अच्छी मां कैसी होती है?

जवाब: मेरे लिए मेरी मां आदर्श हैं। उन्होंने कभी नंबरों का दबाव नहीं बनाया। हमेशा कहा कि पूरी ईमानदारी से मेहनत करो। नतीजा हमारे हाथ में नहीं होता, लेकिन कोशिश जरूर हमारे हाथ में होती है। मैं भी अपने बच्चों को यही सिखाना चाहती हूं कि पूरी मेहनत करो और परिणाम की चिंता में मत जीओ। मेरी मां ने मुझे जितना प्यार और संस्कार दिए, वही मैं भी अपने बच्चों को देना चाहती हूं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों में बादल छाए:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, नदियां उफान पर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update Monsoon Rain Alert 28 July Forecast Video सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों…

    हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की नौकरी की; 'मामला लीगल है' वेब-सीरिज में SHO पेप्सू से फेमस हुए

    Hindi News Local Haryana Sonipat Who Is Sudhir Sangwan? Haryana Actor, Netflix Star & CJP Member हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की…

    You Missed

    Quote of the day by Liam Neeson: “If you make yourself more than just a man, if you devote yourself to an…” — Inspiring life lessons on purpose, courage, resilience, discipline, self-growth, and why a meaningful mission can transform the person you become by the acclaimed Irish actor and Hollywood star

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 3 views
    Quote of the day by Liam Neeson: “If you make yourself more than just a man, if you devote yourself to an…” — Inspiring life lessons on purpose, courage, resilience, discipline, self-growth, and why a meaningful mission can transform the person you become by the acclaimed Irish actor and Hollywood star

    सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों में बादल छाए:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, नदियां उफान पर

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 5 views
    सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों में बादल छाए:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, नदियां उफान पर

    Josh Lowe And Angels Face Astros On July 27 | FanDuel Research

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 6 views
    Josh Lowe And Angels Face Astros On July 27 | FanDuel Research

    सास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं:रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 8 views
    सास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं:रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे

    Heat dome expands across the central United States, creating dangerous conditions for millions

    • By dp
    • July 27, 2026
    • 6 views
    Heat dome expands across the central United States, creating dangerous conditions for millions

    हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की नौकरी की; 'मामला लीगल है' वेब-सीरिज में SHO पेप्सू से फेमस हुए

    • By dp
    • July 27, 2026
    • 7 views
    हरियाणा के सुधीर सांगवान CJP कोर टीम के मेंबर:कभी मेडिकल स्टोर पर ₹200 की नौकरी की; 'मामला लीगल है' वेब-सीरिज में SHO पेप्सू से फेमस हुए