सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों में बादल छाए:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, नदियां उफान पर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Weather Imd Lucknow Prayagraj Varanasi Agra Kanpur Meerut Weather Update Monsoon Rain Alert 28 July Forecast Video

सहारनपुर में जोरदार बारिश, 10 जिलों में बादल छाए:प्रदेश के 75 जिलों में बरसात का अलर्ट, नदियां उफान परवाराणसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सहारनपुर में सुबह 4 बजे से जोरदार बारिश हो रही है। लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50 जिलों में बहुत भारी और 25 जिलों में

.

वहीं, सोमवार को गोरखपुर, बाराबंकी और अयोध्या समेत 25 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे बलिया में एक प्राइमरी स्कूल सरयू नदी में समा गया।

हमीरपुर में 3 सेकेंड में एक मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लखीमपुर खीरी में नहर से निकले मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला। कानपुर में इतनी तेज बारिश हुई कि कंपनीबाग चौराहे पर करीब 5 फीट सड़क धंस गई।

कासगंज में बारिश से सड़कों पर करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास 45 साल पुराना पीपल का पेड़ ढह गया। नीचे दबकर 2 कारें चकनाचूर हो गईं।

रामपुर में बारिश के बीच घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे नाले में गिर गए। नाले में बहाव इतना तेज था कि दोनों बह गए। 5 साल के समीर को लोगों को ने बचा लिया, लेकिन अब्दुल (7 साल) लापता है। दोनों थाना गंज क्षेत्र के खटकान मोहल्ले के हैं। समीर की तलाश की जा रही है।

उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर हैं। बलिया के दोहरीघाट इलाके में नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई।

6 तस्वीरें देखिए…

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर एक पीपल का पेड़ गिर गया। कई कारें चकनाचूर हो गईं।वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर एक पीपल का पेड़ गिर गया। कई कारें चकनाचूर हो गईं।लखीमपुर में नहर से निकले एक मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया।लखीमपुर में नहर से निकले एक मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया।बलिया में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल नदी के तेज बहाव में समा गया।बलिया में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल नदी के तेज बहाव में समा गया।रामपुर में सोमवार दोपहर 2 बच्चे नाले में बह गए। प्रशासन ने रेस्क्यू चलाया।रामपुर में सोमवार दोपहर 2 बच्चे नाले में बह गए। प्रशासन ने रेस्क्यू चलाया।कानपुर के कंपनीबाग चौराहे के पास करीब 5 फीट सड़क धंस गई।कानपुर के कंपनीबाग चौराहे के पास करीब 5 फीट सड़क धंस गई।हमीरपुर में एक मकान भरभराकर ढह गया। मकान जर्जर था, कोई हताहत नहीं हुआ है।हमीरपुर में एक मकान भरभराकर ढह गया। मकान जर्जर था, कोई हताहत नहीं हुआ है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

मानसूनी रेखा एक बार फिर से यूपी की तरफ बढ़ रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी और मजबूत हो रहा है। इस वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बढ़िया बारिश के आसार बन रहे हैं। 30 जुलाई तक यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने और गिरने की भी आशंका है।

QuoteImage

प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Padrauna Kushinagar Road Accident | Youth Killed, Companion Critical After Bike Collision कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत,…

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Mannat TV Show Launch | Tanvi Dogra Namik Paul Chemistry Story Update भास्कर इंटरव्यू‘मन्नत’ में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से…

You Missed

Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 1 views
Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 1 views
कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views
कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां