बाइक ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर:इटावा में गंभीर हालत में सैफई रेफर, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Etawah Road Accident | Security Guard Critically Injured In Bike Collision

बाइक ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर:इटावा में गंभीर हालत में सैफई रेफर, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसाउवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मानिकपुर मोड़ स्थित विष्णु पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान 55 वर्षीय प्रमोद पाल, पुत्र गुलजारी लाल, निवासी ग्राम नगला गिरद्र, थाना लवेदी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रमोद पाल सोमवार शाम करीब 7 बजे साइकिल से अपनी सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई रेफर कर दिया।

परिवार का सहारा हैं प्रमोद पाल

परिजनों के मुताबिक, प्रमोद पाल सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी

    Hindi News Entertainment Bollywood Badshah Second Divorce Controversy | Wife Isha Rikhi Statement बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं…

    माल पंचायत सचिव निलंबित:डांसरों के साथ मंच पर बैठे पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्यवाही

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Mal Panchayat Secretary Suspended After Dancer Video Controversy माल पंचायत सचिव निलंबित:डांसरों के साथ मंच पर बैठे पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, जांच के…

    You Missed

    Ajaya Babu wins silver in 79kg weightlifting after record-breaking duel at Commonwealth Games

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 0 views
    Ajaya Babu wins silver in 79kg weightlifting after record-breaking duel at Commonwealth Games

    बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 2 views
    बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी

    The Full ‘Buck Moon’ Is Approaching—Here’s What It Means for Every Star Sign

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 4 views
    The Full ‘Buck Moon’ Is Approaching—Here’s What It Means for Every Star Sign

    माल पंचायत सचिव निलंबित:डांसरों के साथ मंच पर बैठे पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्यवाही

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 4 views
    माल पंचायत सचिव निलंबित:डांसरों के साथ मंच पर बैठे पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्यवाही

    Power Rankings: Rocket Classic – PGA TOUR

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 5 views