- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Mal Panchayat Secretary Suspended After Dancer Video Controversy
माल पंचायत सचिव निलंबित:डांसरों के साथ मंच पर बैठे पंचायत सचिव का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्यवाहीलखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी के माल विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की जांच के बाद की गई। वीडियो में पंचायत सचिव डांसरों के कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनके आचरण पर सवाल उठे और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में पंचायत सचिव एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में डांसर प्रस्तुति दे रही हैं। वीडियो में कुछ लोग उनके सिर पर पानी डालते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पंचायत सचिव नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में सरकारी कर्मचारी के आचरण से जुड़े नियमों के उल्लंघन की बात सामने आने पर पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



