रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी कर परिवार पाल रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur Youth Body Found Hanging From Tree | Vimal Kumar Death Case

रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी कर परिवार पाल रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारओमपाल | रामपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर के सनेया गांव में एक लापता युवक का शव बुधवार सुबह आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक मंगलवार सुबह से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय विमल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विमल मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने आम के बाग में पेड़ से शव लटका देखा, जिसकी सूचना उन्होंने परिवार और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे मृतक के चचेरे भाई प्रताप सिंह ने बताया कि विमल दिल्ली और राजस्थान में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह लगभग एक महीने से घर पर थे और बुखार के कारण उनका इलाज चल रहा था। प्रताप सिंह ने कहा कि परिवार को नहीं पता कि ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, और वे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विमल का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में पत्नी मंजू (30) और चार बेटियां हैं, जिनमें दीपिका (8), आराध्या (6), शिवांगी (4) और जानवी (2) शामिल हैं। विमल अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जिनके नाम वीरपाल, कमल सिंह और प्रेमपाल हैं।

भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस इस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी