श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shrimadbhagavatam Movie Series Launch | Ramanand Sagar Grandson Directing

श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1987 में टीवी पर सुपरहिट ‘रामायण’ बनाने वाली सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब बड़े पर्दे पर ‘श्रीमद्भागवतम’ लेकर आ रही है। स्टूडियो ने घोषणा की है कि यह 7 फिल्मों की एक बड़ी सिनेमाई सीरीज होगी। इसकी शुरुआत ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट-1’ से होगी।

इस सीरीज की परिकल्पना और निर्माण रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा ने किया है। दोनों इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं और अमृत सागर पहले पार्ट का निर्देशन भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण सागर पिक्चर्स ग्लोबल कर रहा है। वहीं, आध्यात्मिक गुरु और लेखक श्री एम इस प्रोजेक्ट के रिसर्च गाइड हैं, जबकि मोती सागर इसके मेंटर हैं।

रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इसका शुभारंभ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने किया था। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जोएल शेफर कर रहे हैं, जबकि ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ क्लाइड एडवर्ड्स इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित है। आने वाले महीनों में ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट-1’ से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां भी शेयर की जाएंगी।

ओपनिंग सेरेमनी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी।ओपनिंग सेरेमनी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी।

यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके उपदेशों और भगवान विष्णु के कई अवतारों की कहानियों को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा। फिल्म का मकसद इन धार्मिक कथाओं को आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ आकाश सागर ने कहा कि ‘श्रीमद्भागवतम’ भारत की सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और साहित्यिक कृतियों में से एक है। इसकी कहानियां बेहद विशाल और गहरी हैं। हमारी कोशिश है कि इन्हें पूरी प्रामाणिकता और भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया जाए।

इस सीरीज में दर्शकों को श्रीकृष्ण का बाल और किशोर जीवन, रासलीला, गोपी गीत, समुद्र मंथन, मत्स्य, वराह और नरसिंह अवतार, ध्रुव, भरत, पृथु और कपिल जैसे कई प्रसिद्ध और कम चर्चित प्रसंग देखने को मिलेंगे।

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बारे में

  • सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, सागर समूह का फिल्म स्टूडियो है।
  • कंपनी पिछले 75 सालों से फिल्मों और टीवी कंटेंट का निर्माण कर रही है।
  • अब तक यह ग्रुप 55 से ज्यादा टीवी शोज और 25 से ज्यादा फिल्में बना चुका है।
  • स्टूडियो का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित कहानियों को आधुनिक तकनीक के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 1 views
    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 1 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी