जीना मुश्किल करोगे, भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल करेंगे:शादी में अनबन के बीच बादशाह की सास की क्रिप्टिक पोस्ट, पत्नी ने भी लिखा था- डर से चुप थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Badshah Wife Divorce Controversy | Singer Mother in Law Cryptic Post

जीना मुश्किल करोगे, भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल करेंगे:शादी में अनबन के बीच बादशाह की सास की क्रिप्टिक पोस्ट, पत्नी ने भी लिखा था- डर से चुप थी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह की शादी में अनबन चल रही है। उनकी शादी 5 महीने पहले ही पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से हुई थी। मंगलवार को ईशा ने एक पोस्ट शेयर कर तलाक का हिंट दिया और कहा कि वो अब तक बादशाह के पावर के डर से चुप थीं। इसी बीच अब ईशा की मां और बादशाह की सास ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे, तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे।

ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘कर्म लौटकर आते हैं। तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे, भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल करेंगे।’

पूनम रिखी ने ही बेटी ईशा और दामाद बादशाह की शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी पर कन्फर्मेशन दी थी।पूनम रिखी ने ही बेटी ईशा और दामाद बादशाह की शादी की तस्वीरें पोस्ट कर शादी पर कन्फर्मेशन दी थी।

अगली पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कर्म कभी माफ नहीं करता। रुलाया है, तो रोना भी निश्चित है। कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं है। कर्म का लेखा कभी झूठा नहीं होता। कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है। बिना पक्षपात के ईश्वर तुम्हें शायद माफ भी कर दे, लेकिन तुम्हारे कर्म तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे।’

बादशाह की पत्नी ईशा ने कहा- डर से चुप थी

पूनम रिखी की ये पोस्ट तब सामने आई हैं, जब बादशाह की पत्नी ईशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया से तलाक का हिंट देते हुए लिखा-

QuoteImage

कुछ लड़ाइयां ऐसी भी होती हैं, जिनके जख्म बाहर दिखाई नहीं देते। मैं बहुत लंबे समय तक चुप रही, क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे लगता था कि मेरे पति के पास इतना इन्फ्लूएंस, पावर और रीसोर्स हैं कि उनके सामने मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। मैंने खुद को यही समझा लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है।

QuoteImage

आगे ईशा ने लिखा है, ‘चुप्पी कभी स्वीकार नहीं की जाती, वह सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश थी। आज मैं डर नहीं, बल्कि हिम्मत को चुन रही हूं। शायद मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’

बादशाह के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, लिखा- तूफान एक सबक है

इस क्रिप्टिक पोस्ट से कुछ दिन पहले ही ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा था, कुछ तूफान, सबक लेकर आता है और हर दुआ उम्मीद। ईशा की इस पोस्ट पर करीबी दोस्त जैस्मिन भसीन ने कमेंट कर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि ईशा रिखी की पोस्ट सामने आने के बाद कई करीबी और दोस्त उनके समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक करीबी ने लिखा है, “तुम जिस दौर से गुजर हो और अब भी गुजर रही हो, उसकी मैं गवाह हूं। मैं और तुम्हारे करीब रहने वाले बाकी लोग जानते हैं कि तुमने हर मुश्किल का सामना ईमानदारी, सच्चाई और पूरे आत्मसम्मान के साथ किया है। मजबूत बनी रहो, ईशा रिखी। हम तुम्हारे साथ हैं, और सच के साथ भी।”

वहीं एक ने लिखा, स्ट्रॉन्ग रहो, डर कर नहीं। एक करीबी ने लिखा, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग और सुंदर हो।

सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म की शादी

सिंगर और रैपर बादशाह ने मार्च 2026 में ईशा से गुपचुप शादी की थी। इंटिमेट वेडिंग में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। बादशाह ने शादी को राज रखा, हालांकि ईशा रिखी ने सोशल मीडिया में रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर इस पर कन्फर्मेशन दी।

वहीं ईशा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बादशाह को पति देव कहा था।

इससे पहले ईशा की मां ने उनकी और बादशाह की शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं।

कौन हैं ईशा रिखी?

  • ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
  • ईशा ने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था।
  • आगे वो अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लक्की में नजर आईं।
  • इनके अलावा ईशा बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने, व्हॉट द जट्ट, अरदास में नजर आई हैं।
  • पंजाबी सिनेमा में पॉपुलैरिटी के बाद ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे लीड रोल में थे।

तलाक के बाद बादशाह ने की ईशा से शादी

बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। 2017 में बादशाह बेटी के पिता बने, लेकिन 3 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने ईशा से दूसरी शादी की है। बादशाह ने फिलहाल कभी शादी पर बात नहीं की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Leopard Alert | St Marys School Closed Online Classes Update वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज…

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Juhu Firing Case | Team Denies Statement To Crime Branch टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन…

    You Missed

    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 9 views
    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 9 views
    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया