राखी सावंत ने कंगना को 'गटर माउथ' कहा:बोलीं-Z सिक्योरिटी छोड़ जनता में जाओ, पता चलेगा; सांसद बोलीं-बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं करना चाहती

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Rakhi Sawant Vs Kangana Ranaut Gutter bred Controversy | Mandi | Himachal

राखी सावंत ने कंगना को ‘गटर माउथ’ कहा:बोलीं-Z सिक्योरिटी छोड़ जनता में जाओ, पता चलेगा; सांसद बोलीं-बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं करना चाहतीशिमला1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद कंगना रनोट ने अपने बयान पर सफाई दी। वहीं, राखी सावंत उनपर भड़क गईं। - Dainik Bhaskarसांसद कंगना रनोट ने अपने बयान पर सफाई दी। वहीं, राखी सावंत उनपर भड़क गईं।

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को ‘गटर माउथ’ कहा। सोशल मीडिया में जारी वीडियो में राखी ने कंगना के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सांसद ने नई जनरेशन की महिलाओं को ‘गटर छाप’ कहा था। इस बयान पर कंगना सोशल मीडिय

.

एक्ट्रेस राखी सावंत ने वीडियो में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कंगना के फिल्मी करियर और निजी जीवन पर भी व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। सावंत ने कहा-

QuoteImage

जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है, इसलिए कुछ भी कह रहे हो। बिना सुरक्षा के आम लोगों के बीच जाएंगी तो जनता का गुस्सा समझ आएगा। अब जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। देश की लड़कियों और महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।

QuoteImage

उधर, ट्रोल होने पर सांसद कंगना रनोट ने अपने ‘गटर छाप’ वाले बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- मैंने किसी पूरी पीढ़ी को निशाना नहीं बनाया, बल्कि सड़क पर होने वाले ‘अश्लील और अनैतिक व्यवहार’ का विरोध किया था। मैं बच्चों को समय से पहले सेक्सुलाइज नहीं होने देना चाहती।

पढ़िए राखी सावंत ने क्या कहा…

  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट का किस्सा याद दिलायाः राखी सावंत ने कहा- हमारी लड़कियों, देश की लड़कियों को क्या बकवास कर रही हो कंगना? हां, मेरे स्टूडेंट लड़कियों को, मेरे देश की लड़कियों को? एक थप्पड़ तो खाई थी न चंडीगढ़ एयरपोर्ट पे। हां, तुझे डर नहीं है, और थप्पड़ खाएगी सब जगह से।
  • Z सिक्योरिटी हटाकर जाओः राखी ने आगे कहा- सरकार ने Z सिक्योरिटी तुझे दे दी है, Z सिक्योरिटी के भरोसे बहुत बोल रही हो। दम है तो अकेले घूम। हम जैसे घूमते हैं, अकेले घूम। तब तुझे पता चलेगा देश की ताकत, देश के बच्चों की ताकत, देश के लोगों की ताकत।
  • अपना चरित्र देखो तुमः बॉलीवुड में क्या-क्या करी है? किस-किस के साथ रही है? कितने-कितने साल। तुम गटर माउथ, गंदे नाली की कीड़ी हो। मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही है? तेरी इतनी औकात है? तुम अपना चरित्र देख लो।

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

दरअसल, विवाद की शुरुआत कंगना रनोट की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में शामिल युवतियों पर सवाल उठाए और नई पीढ़ी की कुछ भारतीय महिलाओं पर निशाना साधा। कंगना ने लिखा कि कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की नकल तो करना चाहती हैं, लेकिन उस स्वतंत्रता के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभातीं।

उन्होंने कहा कि वास्तविक स्वतंत्र महिलाएं अपने फैसलों की जिम्मेदारी उठाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल आजादी का दिखावा करते हैं।

कंगना ने और क्या कहा था?

कंगना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से लिखा-

QuoteImage

असल में स्वतंत्र महिलाएं विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी जिम्मेदारी भी उठाती हैं। उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।’ऐसी महिलाएं- नशा और शराब को आजादी मानती हैं। कई पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने को आधुनिकता समझती हैं। ऐसी सोच रखने वाली कुछ महिलाएं “अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।

QuoteImage

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कहा था- कैसी परवरिश हो रही है

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोमवार को स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर भी विवादित राय दी और नई जनरेशन की परवरिश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लिखा, ‘अपनी पूरी जिंदगी में मैंने कभी इतनी बदसूरती एक साथ नहीं देखी। Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की ये रीलें देखकर घिन आती है। इन लोगों के बोलने का तरीका और जिस भाषा का ये इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। हर फ्रेम इतना अजीब और परेशान करने वाला है कि देखकर घिन होती है। आखिर इन्हें जन्म कौन दे रहा है और इनकी परवरिश कौन कर रहा है?’

कंगना ने अब नया VIDEO जारी कर क्या कहा…

  • अभद्र भाषा और व्यवहार का किया विरोधः कंगना रनोट ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने अभद्र भाषा और अशोभनीय व्यवहार कर रहे थे। ऐसे व्यवहार को सामान्य नहीं माना जा सकता और सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
  • मीडिया पर भी अटैक कियाः कंगना ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया वाले उनके खिलाफ ‘गैंगअप’ कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके सकारात्मक बयानों को नजरअंदाज किया जाता है, जबकि विवादित हिस्सों को ही प्रमुखता दी जाती है।
  • स्टार्टअप और छात्रों की तारीफ का दिया उदाहरणः कंगना ने कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप स्काईरूट, NEET में सफल छात्रों और जिम्मेदार युवाओं की सार्वजनिक रूप से सराहना की थी, लेकिन उन बयानों को मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिली। उन्होंने लोगों से दूसरों की धार्मिक आस्थाओं, परिवार, बच्चों और नेताओं से जुड़ी भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज में ‘भोंडेपन’ को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
  • अभिव्यक्ति की आजादी की बताई सीमाः कंगना ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां से किसी दूसरे व्यक्ति की गरिमा और भावनाएं आहत होने लगती हैं।अनुशासन और मर्यादा सामाजिक जीवन की बुनियादी आवश्यकता हैं।
  • बेहतर इंसान बनने का दिया संदेशः वीडियो के अंत में कंगना ने कहा- मानव जीवन का उद्देश्य बेहतर इंसान बनना है, न कि ‘पशुवत प्रवृत्तियों’ की ओर बढ़ना। सही मार्गदर्शन अपनाओ। सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

सौरव दास ने कहा था- कंगना को BJP भी सिरियस नहीं लेती

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी कंगना के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है, तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। सौरव के बयान पर कंगना ने भी रिएक्ट करते हुए जवाब में उन्हें बेरोजगार और बेकार कहा था।

पहले भी विवादों में रह चुकीं कंगना

हिमाचल के मंडी के सांसद कंगना पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी है। इससे पहले कंगना राहुल को टपोरी कहने, भारत को 2014 में आजादी, किसान आदोलन के दौरान भी महिलाओं पर विवादित बयान की वजह से खूब घिर चुकी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Topics:

  • कॉकरोच जनता पार्टी,
  • CJP प्रोटेस्ट,

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Juhu Firing Case | Team Denies Statement To Crime Branch टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन…

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

You Missed

Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 1 views
Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 1 views
टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा