दिल्ली अग्निकांड के बाद लखनऊ में अलर्ट:290 होटलों का दोबारा होगा सेफ्टी ऑडिट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Hotels Safety Audit | Delhi Fire Alert | LDA Action

दिल्ली अग्निकांड के बाद लखनऊ में अलर्ट:290 होटलों का दोबारा होगा सेफ्टी ऑडिटलखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में दिल्ली में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद राजधानी लखनऊ में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर के करीब 290 होटलों का दोबारा सेफ्टी ऑडिट कराने का फैसला किया है। इसके लिए विभिन्न वि

.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ऑडिट के दौरान फायर सेफ्टी, भवन मानकों, विद्युत व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की जाएगी। संयुक्त टीम में एलडीए, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, पुलिस, दमकल विभाग, आबकारी विभाग और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे। जल्द ही इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी।

फायर और बिजली सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रथमेश कुमार ने कहा कि एलडीए केवल भवन के नक्शे को मंजूरी देता है, जबकि विद्युत वायरिंग की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रमाणित करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्युत एजेंसियों की होती है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के फायर एनओसी और विद्युत संबंधी मंजूरियां जारी कर दी जाती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उनका कहना है कि फायर सेफ्टी मानकों और बिजली के लोड की वास्तविक जांच किए बिना एनओसी जारी होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दमकल विभाग और विद्युत नियामक संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है।

15 दिन में रिपोर्ट, खामियां मिलने पर कार्रवाई

एलडीए के मुताबिक, संयुक्त टीम होटल भवनों में आपात निकास, फायर फाइटिंग सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, वायरिंग, बिजली लोड और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। जिन प्रतिष्ठानों में खामियां मिलेंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ में शुरू हुई यह कवायद बड़े हादसों की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम मानी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Exam Update | CCTV Monitoring, Admit Card & ID Proof Mandatory आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर…

दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

Hindi News Entertainment Bollywood Rishi Kapoor & Dawood Ibrahim Dubai Meeting | Khullam Khulla Story दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’…

You Missed

Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 2 views
Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 2 views
आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 3 views
With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

La formación de Boca vs. Gimnasia de Mendoza, por el Torneo Clausura – TyC Sports

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
La formación de Boca vs. Gimnasia de Mendoza, por el Torneo Clausura – TyC Sports

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी!:FDA को नहीं भेजा जवाब, 15 दिन की समय सीमा खत्म, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने आदेश माना

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी!:FDA को नहीं भेजा जवाब, 15 दिन की समय सीमा खत्म, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने आदेश माना