'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shishir Sharma On Sushant Singh Rajput Suicide: Not That Kind

‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’:एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे।

शिशिर शर्मा ने बताया कि जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया।

सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ में शिशिर शर्मा ने ‘डॉक्टर कसबेकर’ का किरदार निभाया था।सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ में शिशिर शर्मा ने ‘डॉक्टर कसबेकर’ का किरदार निभाया था।

सुशांत की मौत की खबर से लगा था झटका शिशिर शर्मा ने कहा कि 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने बताया, ‘जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से झटका-सा लगा… कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।’

सुसाइड की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिशिर शर्मा ने कहा, ‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।’

सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई FIR के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच CBI को सौंप दी गई थी। CBI ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • तान्या मित्तल को अमीर पति नहीं चाहिए: बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं

    बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग: शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

    शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू|जबलपुर,Jabalpur - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoजबलपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रणवीर ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन बात नहीं बनी: दावा- फरहान और जोया अख्तर अब धुरंधर एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते

    दावा- फरहान और जोया अख्तर अब धुरंधर एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह: बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, तो जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

    0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

You Missed

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस