अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Milkipur Advocates Protest Postponed | SDM Pawan Kumar Sharma Assurance

अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त तक स्थगित:नए SDM के आश्वासन पर निर्णय, मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से फिर शुरू होगा आंदोलनविजय पाठक | अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन 8 अगस्त 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा के आश्वासन के बाद लिया गया।

बार एसोसिएशन मिल्कीपुर ने पूर्व उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार के स्थानांतरण के बाद नए एसडीएम के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया। हालांकि, तहसीलदार मिल्कीपुर के न्यायालय का बहिष्कार पहले की तरह जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने गुरुवार, 30 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे बताया कि अधिवक्ता सदस्यों की राय के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नवागत उपजिलाधिकारी को समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि तक अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 10 अगस्त 2026 से आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बार एसोसिएशन की मांगों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही।

आम सदन की बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मिल्कीपुर के रवैये पर भी नाराजगी व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने बताया कि बार एसोसिएशन द्वारा भेजे गए पत्र का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, जिसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।

इस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की निंदा करते हुए उन्हें पुनः निंदा पत्र भेजने की मांग की। अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि आम सदन की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि जब तक तहसीलदार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक उनके न्यायालय और कार्यालय का बहिष्कार जारी रहेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Gajraj Rao Jaipur Visit | Food Experience Kachori Mithai Badhaai Ho ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का…

    करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

    Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Shamli Karwa Chauth Love Story | Wife Donates Kidney To Save Husband करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से…

    You Missed

    ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

    CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

    करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

    Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

    फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

    Dustin May Makes History With 4th World Series Ring After Leaving Dodgers

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 8 views
    Dustin May Makes History With 4th World Series Ring After Leaving Dodgers