- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Unnao Police Encounter: Chain Snatching Gang Busted, One Injured
उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामदउन्नाव7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव में दही पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई 26 जुलाई की सुबह हुई एक घटना के संबंध में की गई। उस दिन थाना दही क्षेत्र स्थित आवास विकास के एक पार्क में टहल रही एक महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना दही में मुकदमा दर्ज कर एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया था।
बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस बस्ती खेड़ा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुरवा मोड़ की ओर से आ रहे सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश की पहचान बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र निवासी असलम टांडा उर्फ टांडा (35) के रूप में हुई। गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अतीक उर्फ राजू उर्फ काजू (44) के तौर पर की गई। पुलिस ने असलम के कब्जे से दही थाना क्षेत्र से लूटी गई सोने की चेन, वारदात में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
अतीक के पास से एक अन्य पीली धातु की चेन मिली, जो 23 जुलाई 2026 को लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना से संबंधित बताई गई है। घायल असलम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ विनी सिंह के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं।
और उनके विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और धोखाधड़ी समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों और वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




