आध्यात्मिक शरण में एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा:पालमपुर में 30 साल बाद गुरु से मिलीं; बोलीं-'घर वापसी' जैसा आध्यात्मिक अनुभव मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Kangra
  • Dharamshala
  • Tisca Chopra Meets Yogiraj Amar Jyoti In Palampur | Spiritual Visit

आध्यात्मिक शरण में एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा:पालमपुर में 30 साल बाद गुरु से मिलीं; बोलीं-‘घर वापसी’ जैसा आध्यात्मिक अनुभव मिलाधर्मशाला27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं निर्देशक टिस्का चोपड़ा इन दिनों हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में आध्यात्मिक सुकून की तलाश में हैं। गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने पालमपुर के कंदवाड़ी स्थित महावतार बाबा मेडिटेशन सेंटर का दौरा किया।

.

यहां उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु योगीराज अमर ज्योति से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों की यह मुलाकात लगभग तीन दशकों (30 वर्षों) के लंबे अंतराल के बाद हुई है।

30 साल बाद मुलाकात को बताया ‘घर वापसी’

दैनिक भास्कर से बातचीत में टिस्का चोपड़ा ने नुभव को बेहद भावुक और आत्मिक बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्षों के बाद अपने गुरु योगीराज अमर ज्योति से दोबारा मिलना उनके लिए किसी ‘घर वापसी’ जैसा अनुभव था। आश्रम प्रवास के दौरान उन्होंने ध्यान (मेडिटेशन), पवित्र हवन और गुरु के सान्निध्य में समय बिताया।

टिस्का चोपड़ा ने कहा कि कुछ अनुभव शोर के साथ नहीं आते, बल्कि चुपचाप जीवन में उतरते हैं। वे अपने साथ अधिक स्पष्टता, विनम्रता और यह एहसास छोड़ जाते हैं कि जीवन की सबसे गहरी यात्राएं हमेशा भीतर की ओर होती हैं।” —

तनाव और भागदौड़ से दूर पहाड़ों का रुख

आश्रम प्रवास के बाद टिस्का ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वीकार किया कि जब जीवन में तनाव, अत्यधिक सोच और लगातार भागदौड़ बढ़ जाती है, तब उनकी रचनात्मकता फीकी पड़ने लगती है। ऐसे समय में परिस्थितियों से उलझने के बजाय वे सुकून की तलाश में सीधे पहाड़ों की ओर रुख कर लेती हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि देवदार के वृक्षों की महक, बर्फीली धाराओं का शीतल जल और बादलों के बीच बिताए कुछ दिन उनकी आत्मा को फिर से तरोताजा और शांत कर देते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर पाया गुरु आशीर्वाद

टिस्का ने साझा किया कि इस बार की हिमाचल यात्रा केवल विश्राम तक सीमित नहीं थी। ईश्वर की कृपा से उन्हें गुरु पूर्णिमा के विशेष दिन बाबाजी के आश्रम में रहने, हवन यज्ञ में हिस्सा लेने और अपने गुरु का प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला, जिसने उन्हें मानसिक व आत्मिक रूप से नई ऊर्जा से भर दिया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Hindon Floodplain Electricity Theft Case | FIR Against 23 Staff हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6…

2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

Hindi News Local Uttar pradesh Banda Banda School Student Death Case | Food Poisoning Investigation Report 2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की…

You Missed

हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 0 views
हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 3 views
Massive lines form for 30th anniversary Pokémon cards in S.A.

2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 3 views
2 छात्रों की मौत, मूंग की दाल में मिले कीड़े:16 अगस्त 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी, 7 अन्य सैंपल सही पाए गए

Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
Joey Ortiz officially returns to level of production Brewers fans didn’t think was possible

हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
हरतालिका तीज पर काशी में पूजन:राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की टीम ने पार्वती पूजन के साथ महामृत्युंजय मंदिर में की आराधना

Ciara Miller is the first ‘Summer House’ star to enter the ‘DWTS’ ballroom — these are her rehearsal recovery essentials

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
Ciara Miller is the first ‘Summer House’ star to enter the ‘DWTS’ ballroom — these are her rehearsal recovery essentials