बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Akshay Kumar And Ahmed Khan Preparing For A Big Budget Film.

बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारीमुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय और अहमद के नए प्रोजेक्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कहानी और शूटिंग शेड्यूल तय करना है।   - फाइल फोटो - Dainik Bhaskarअक्षय और अहमद के नए प्रोजेक्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कहानी और शूटिंग शेड्यूल तय करना है। – फाइल फोटो

बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक अहमद खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर लौट सकती है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ‘दोनों नई फिल्म को लेकर शुरुआती स्तर पर चर्चा कर रहे हैं।

अभी तक किसी एक कहानी या जॉनर पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन कई अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श जारी है। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो आधिकारिक घोषणा तारीखों और स्क्रिप्ट के अंतिम रूप लेने के बाद की जा सकती है।’

शेड्यूल और स्क्रिप्ट सबसे बड़ी चुनौती

अक्षय और अहमद के नए प्रोजेक्ट के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कहानी और शूटिंग शेड्यूल तय करना है। अक्षय पहले से कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं। वहीं, अहमद भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। ऐसे में नई फिल्म की घोषणा से पहले दोनों अपनी उपलब्ध तारीखों और प्रोडक्शन टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं।

पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं भी थीं कि अहमद खान अपनी अगली फिल्म टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर के साथ एक ज़ॉम्बी कॉमेडी के रूप में शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्म को लेकर भी अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

एक्शन फिल्मों में हिट रही है जोड़ी

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि अहमद की निर्देशन शैली और अक्षय की स्क्रीन प्रेजेंस एक्शन फिल्मों में अच्छा तालमेल बनाती है। दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं और एक-दूसरे की कार्यशैली से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में अगर नया प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो उसमें बड़े स्तर के एक्शन देखने की संभावना जताई जा रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों की पसंद में काफी बदलाव आया है। अब सिर्फ एक्शन या सिर्फ कॉमेडी के बजाय ऐसी फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन के दूसरे तत्वों का संतुलित मेल हो। यही वजह है कि अक्षय और अहमद की संभावित नई फिल्म को भी एक बड़े कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में तैयार किए जाने की चर्चा है।

निर्माता को लेकर भी जारी हैं चर्चाएं

सूत्रों के मुताबिक…‘अक्षय और अहमद की संभावित नई फिल्म के निर्माता को लेकर भी इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं हैं। दोनों लंबे समय से कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट किसी बड़े बैनर के तहत बन सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी निर्माता के नाम की घोषणा नहीं की है।’

नए प्रोजेक्ट के लिए कई जॉनर पर विचार कर रहे हैं दोनों

‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता ने निर्माता-निर्देशकों का भरोसा अक्षय और अहमद की जोड़ी पर और मजबूत किया है। यही वजह है कि दोनों अब एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। शुरुआती चर्चाओं में एक्शन कॉमेडी, रोमांटिक एक्शन ड्रामा और पूरी तरह एक्शन आधारित फिल्म जैसे कई जॉनर पर विचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अक्षय के पास भी एक ऐसी कहानी है, जिस पर दोनों के बीच शुरुआती स्तर पर चर्चा हो चुकी है। हालांकि अभी तक किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है। पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा में सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ियों का दोबारा साथ आना एक आम ट्रेंड बन गया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Shyam Aradhana Mahotsav | Kanhaiya Mittal Bhajan Night Highlights सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने…

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Hindi News Entertainment Bollywood Bombay Times Fashion Week Mumbai | Nita Ambani Anant Aashray Launch उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी…

    You Missed

    Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 0 views
    Eagles-Commanders Week 8 injury report, with analysis

    सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 0 views
    सीतापुर में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे भक्त:श्याम आराधना महोत्सव में उन्हें देखने के लिए हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय गायकों ने भी दी प्रस्तुति

    Eagles at Commanders Inactives

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    Eagles at Commanders Inactives

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 4 views
    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक