- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Ayodhya Loot Case | SSP Announces Bounty On Absconding Accused
अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिसविजय पाठक | अयोध्या5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में महिलाओं से जेवर लूट की घटनाओं में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या ने 2 अगस्त रविवार को 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के कुढ़ा सादात गांव निवासी आशा पुत्री कल्लू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी भाभी शोभादेवी और रामेश्वरी पत्नी हंसराज के साथ 12 फरवरी 2026 की शाम करीब आठ बजे ग्राम फिरोजपुर पवारान में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह से वापस लौटते समय जब वह फिरोजपुर पवारान और कुढ़ा सादात के बीच नहर बगिया के पास पहुंचीं, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे।
आरोप है कि युवकों ने महिलाओं को रोककर उनकी भाभियों के पहने हुए सोने के जेवर, जिसमें झुमकी, पायल, नाक का बुंदा और मटर माला शामिल थे, जबरन छीन लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की, जिससे दोनों महिलाओं के कान और नाक में चोटें आईं।
पीड़िता ने तहरीर में बताया था कि घटना के दौरान उसने तीनों आरोपियों में से एक युवक की पहचान मनोज पुत्र तुलसी निवासी क्षेत्र के रूप में की थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एचडी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद आरोपी सद्दाम पुत्र नूर अली उर्फ नूरी निवासी पूरे मलिक, कस्बा रुदौली, जनपद अयोध्या की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



