भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया ऐलान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal: Rashtriya Bhrashtachar Daman Parishad Protest Property Tax Hike

भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया ऐलानफिरोज अली | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद ने भवन कर में की गई वृद्धि का विरोध किया है। परिषद ने रविवार को हल्लू सराय स्थित अपने प्रशासनिक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की, जिसमें नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में कई गुना बढ़ोतरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। परिषद ने इसे आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया और कर निर्धारण प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भवन कर में बढ़ोतरी के लिए कोई स्पष्ट और पारदर्शी मापदंड सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी असंतोष है। उन्होंने कर वृद्धि के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस संबंध में परिषद ने प्रदेश सरकार और नगर विकास विभाग को एक ज्ञापन भी भेजा है।

केके मिश्र ने आगे बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती रही है। भवन कर वृद्धि के विरोध में अब नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत एकत्रित किए गए हस्ताक्षरों को मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन के साथ संलग्न किया जाएगा, जिससे जनता की आवाज प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंच सके।

बैठक में केके मिश्र ने सम्भल नगर पालिका परिषद को ‘ए’ श्रेणी से ‘सी’ श्रेणी में लाए जाने के लिए स्थानीय नेतृत्व की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में संभल के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई।

केके मिश्र ने कहा कि जनप्रतिनिधि विपक्ष में होने पर भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव और मांगें सरकार के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सम्भल को जिला मुख्यालय सहित अन्य विकास कार्यों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है।

परिषद ने मांग की कि भवन कर निर्धारण में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कर निर्धारण की पुनर्संशोधन प्रक्रिया लागू की जाए, जिससे गरीब, निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके।

इस बैठक में शाहिद हुसैन, डीपी शर्मा, मोहम्मद अली, योगेश मिश्रा, रवि गुलाटी एडवोकेट, ज्ञानेंद्र एडवोकेट, राकेश वाषणे, सतीश शर्मा, बृजेश यादव, तेजपाल यादव, शाहनवाज संभाली, अमित गौतम, इकराम वारसी, मोहम्मद आसिफ, होराम सिंह यादव, हाजी हाशिम अली, तंजीम खान, नजीर हुसैन, मुशर्रफ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Hindi News Entertainment Bollywood Bombay Times Fashion Week Mumbai | Nita Ambani Anant Aashray Launch उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी…

    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

    Hindi News Local Punjab Ludhiana Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video | Fan On Stage स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका;…

    You Missed

    Eagles at Commanders Inactives

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 2 views
    Eagles at Commanders Inactives

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

    Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 5 views
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा