गोंडा में डीसी एनआरएलएम को हटाने की मांग:16 ब्लॉकों से आईं महिलाएं DM कार्यालय पर धरने पर बैठीं, मानदेय और अभद्रता का लगाया आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Women Protest At DM Office Against DC NRLM JN Rao | Controversy

गोंडा में डीसी एनआरएलएम को हटाने की मांग:16 ब्लॉकों से आईं महिलाएं DM कार्यालय पर धरने पर बैठीं, मानदेय और अभद्रता का लगाया आरोपगोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में सोमवार को स्वयं सहायता समूहों, बीसी सखियों और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने डीसी एनआरएलएम जेएन राव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिले के 16 विकास खंडों से पहुंची महिलाएं सुबह करीब 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने जेएन राव को तत्काल पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

धरने पर बैठी महिलाओं का आरोप है कि डीसी एनआरएलएम जेएन राव लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है और उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। महिलाओं का यह भी कहना है कि जेएन राव ब्लॉक मिशन प्रबंधकों के साथ भी अनुचित व्यवहार करते हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

परसपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार हटाने की भी मांग

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि जेएन राव को डीसी एनआरएलएम के पद से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, उन्हें परसपुर ब्लॉक के बीडीओ का जो अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, उसे भी वापस लिया जाए। धरने को देखते हुए नगर कोतवाली और महिला थाना पुलिस की तैनाती कलेक्ट्रेट परिसर में की गई। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

DM ने प्रतिनिधिमंडल से की बातचीत

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो महिला प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से शिकायतों का बिंदुवार परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का समाधान कराया जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन दो दिन पहले हुई उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें परसपुर ब्लॉक के ब्लॉक मिशन प्रबंधक जितेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि डीसी एनआरएलएम जेएन राव के कार्यालय में उनके साथ तीखी बहस हुई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Coaching Depot: Vande Bharat Shed & Pit Line Progress Review रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी…

    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    Hindi News Entertainment Bollywood Swara Bhaskar Statement | Aamir Shah Rukh Salman Khan Ayodhya Verdict स्वरा भास्कर बोलीं- ‘राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी’:आमिर, शाहरुख और सलमान खान को…

    You Missed

    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 2 views
    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 3 views
    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    Missing hiker found dead in national park – Peninsula Daily News

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Missing hiker found dead in national park – Peninsula Daily News

    गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, विसर्जन मार्गों की मैपिंग होगी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, विसर्जन मार्गों की मैपिंग होगी